
दिल्ली: तिल एक ऐसी चीज है जो आपको हर शख्स के शरीर में देखने को मिल जाएंगे. गौरतलब है कि समुद्र शास्त्र में शरीर के हर हिस्से पर तिल के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. कई लोगों के नाक पर भी तिल होता है. यहां तक ये भी हो सकता है कि आपकी नाक पर भी तिल हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाक पर तिल होने का क्या मतलब है? बता दें कि अगर आपके नाक पर तिल है, तो इसका गहरा मतलब हो सकता है, तो चलिए, जानिए नाक पर तिल होने का क्या मतलब है और इसके पीछे कौन से रहस्यमय संकेत छुपे हैं…
नाक पर तिल का क्या है मतलब
बता दें कि नाक पर तिल को सौभाग्य की निशानी माना गया है. जी हां, समुद्र शास्त्र के मुताबिक, नाक पर तिल होना एक शुभ संकेत है. इसका मतलब ये होता सकता है कि जिनकी नाक पर तिल होता है, वे न केवल बहुत ही ज्यादा प्रतिभाशाली होते हैं, बल्कि उनका जीवन भी सुख से भरा होता है.
नाक के सामने वाले हिस्से पर तिल
अगर आपके नाक के सामने वाले हिस्से पर तिल है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशहाली की बौछार होने वाली है. ये भी कहा जाता है कि ऐसे लोग अमीर होते हैं, उन्हें पुत्र सुख प्राप्त होता है. साथ ही महिलाएं नौकरी करने वाली हैं तो अक्सर जल्दी ऊंचे ओहदों (high positions) तक पहुंचती हैं. वहीं, जिन महिलाओं के नाक के आगे वाले हिस्से में तिल होता है, वे नई चीज़ें सीखने में माहिर होती हैं.
अब बात करते हैं, अगर नाक के दाईं ओर तिल हो, तो इसका क्या मतलब है? तो बता दें कि जिन लोगों के दाईं ओर तिल होता है. वो लोग अक्सर खूबसूरत होते हैं और उन्हें औलाद का सुख भी मिलता है. उनके मायके से भी पूरा सहयोग मिलता है. बता दें कि इन लोगों का एक दिलचस्प पहलू ये भी है कि ये दोस्ती में तो माहिर होते हैं, पर उनका किसी से गहरा दोस्ती का रिश्ता बनाना थोड़ा मुश्किल होता है.
सपने में पानी देखा? यह संकेत बदल सकता है आपका जीवन, जानिए बहता या गंदा पानी का क्या है मतलब
वहीं, अगर नाक के बाईं ओर तिल है, तो इसका मतलब है कि आप अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं. इनका दांपत्य जीवन बेहद सुखी और प्यार से भरा होता है. ये मुश्किल वक्त में भी अपने पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 14:25 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















