Last Updated:
Shani Shukra Yuti: शनि और शुक्र की स्थिति बदलने पर कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने के लिए मिलेगा. आप भी देखें इन राशियों की लिस्ट.
राशि फल
Shani Shukra Yuti: वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है. तो उसका प्रभाव राशि चक्र की 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. किसी राशि पर नकारात्मक तो किसी पर सकारात्मक प्रभाव भी होता है.
इसके अलावा जब कोई दो ग्रह अपनी गोचर अवस्था में एक ही राशि अथवा स्थान में एक दूसरे के काफी करीब आते हैं तो इस घटना को युति कहा जाता है. इस अवस्था में दोनों ग्रह एक ही डिग्री या उसके आसपास स्थित होते हैं. ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों की युति तब बनती है जब दो ग्रह एक दूसरे से 8 से 10 डिग्री भीतर होते हैं. 19 जनवरी साल 2025 को लगभग 6:53 पर दो बड़े प्रभावशाली ग्राहक शुक्र और शनि दोनों एक दूसरे से शून्य डिग्री पर थे. ऐसी स्थिति में इसका प्रभाव सभी राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा.
शनि खोलेंगे इन राशियों की किस्मत
दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते है कि ज्योतिष गणना के अनुसार बीते 19 जनवरी को सुबह 6:53 पर दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शुक्र और शनि एक दूसरे से शून्य डिग्री पर स्थित हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में शुक्र और शनि की इस युति से राशि चक्र की 12 राशि के जातक पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी रहता है .
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक के लिए आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. बड़ी संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह पूरा होगा जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. यह समय नई जिम्मेदारी लाने वाला हो सकता है.
तुला राशि: तुला राशि के जातक के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा कल फैशन डिजाइन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातक के लिए यह समय फलदाई होगा. व्यापार वृद्धि होगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धार्मिक कार्य में रुचि होगी.
इसे भी पढ़ें – इन 3 तारीख पर जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली…शनिदेव बरसाते हैं कृपा, हर काम में मिलती है सफलता!
मकर राशि: मकर राशि के जातक के लिए यह समय करियर व्यवसाय में सफलता लेगा नई जिम्मेदारी मिल सकती है. घर जमीन वाहन खरीदने का अनुकूल समय रहेगा.
कुंभ राशि: मकर राशि के जातक के लिए करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आय के स्रोत बनेंगे जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा.
मीन राशि: मीन राशि के जातक के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. शिक्षा से जुड़े मामले में सफलता प्राप्त होगी परिवार और मित्रों के साथ मधुर संबंध होंगे भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 20, 2025, 12:31 IST
इन 5 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत…धन-नौकरी सब मिलेगा!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
