Home Uncategorized Sheetla Mata Mandir Azamgarh: शीतला माता का चमत्कारी मंदिर…जहां पूजा करते ही...

Sheetla Mata Mandir Azamgarh: शीतला माता का चमत्कारी मंदिर…जहां पूजा करते ही ठीक हो जाएगी हर बीमारी! रोज लगती है भक्तों की भारी भीड़

0
9


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Sheetla Mata Mandir Azamgarh: शीतला माता के पूरे भारत में कई मंदिर हैं. यूपी में देवी के मंदिर में पूजा करने से भक्तों को रोगों से छुटकारा मिलता है.

X

शीतला माता मंदिर

हाइलाइट्स

  • आजमगढ़ में शीतला माता का प्राचीन मंदिर है.
  • मंदिर में पूजा से रोगों से छुटकारा मिलता है.
  • यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है.

आजमगढ़: जिले में कई ऐसे धार्मिक स्थल है जो पौराणिक रूप से विशेष मान्यता रखते हैं. इनका इतिहास कई सौ वर्षो पुराना रहा है. आजमगढ़ में भगवान राम और रामायण से जुड़े कई ऐसे स्थल आज भी मौजूद हैं. आजमगढ़ में माता शीतला का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक मंदिर भी मौजूद है जो पौराणिक रूप से विशेष महत्व रखता है.

निजामाबाद में मौजूद है यह पवित्र स्थल
शहर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद निजामाबाद में माता शीतला का एक बेहद प्राचीन मंदिर है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता शीतला को मां गौरी का अवतार माना जाता है. माता शीतला भगवान ब्रह्मा के पुत्र राजा दक्ष की पुत्री थी. और उनका विवाह भगवान शिव से हुआ था. ऐसा माना जाता है कि राजा दक्ष अपनी पुत्री के विवाह से प्रसन्न नहीं थे. यही कारण था कि उन्होंने अपने यहां होने वाले यज्ञ में सभी को बुलाया लेकिन भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया, यह अपमान माता शीतला को स्वीकार नहीं हुआ.

51 जगह पर मौजूद है शक्तिपीठ
भगवान शिव के अपमान से क्रोधित होकर माता शीतला यज्ञ के स्थान पर पहुंची और अग्नि कुंड में कूद कर अपने जीवन का त्याग कर दिया. जब भगवान शिव को इस घटना की जानकारी हुई तो वह यज्ञ स्थान पर पहुंचकर माता शीतला के मृत शरीर को अपने हाथों में उठाकर पूरे ब्रह्मांड का चक्कर लगाने लगी. भोलेनाथ की ऐसी दशा देखकर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता शीतला के शरीर को खंड-खंड में विभाजित कर दिया. उनके शरीर का हिस्सा धरती के 51 जगहों पर गिरा जहां पर आज 51 शक्तिपीठ विराजमान है.

इसे भी पढ़ें – नाराज पितरों को करना है शांत, तो इस मंदिर में करें पूजा, चार धाम के बराबर मिलता है फल!

स्वास्थ्य की देवी
निजामाबाद में स्थित यह मंदिर उन्हीं 51 शक्तिपीठों में से एक है. यही कारण है कि यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा होती है. मान्यताओं के अनुसार माता शीतला को स्वास्थ्य की देवी भी माना जाता है. यहां पर पूजा पाठ करने एवं हलवा पूड़ी का प्रसाद चढ़ाने से मांगी गई सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, यहां पर ज्यादातर भक्त अपने अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं लेकर यहां आते हैं और भक्तों द्वारा मांगी गई सारी मनोकामनाएं मातारानी के आशीर्वाद से पूरी होती हैं.

homedharm

शीतला माता का चमत्कारी मंदिर…जहां पूजा करते ही ठीक हो जाएगी हर बीमारी!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version