Home Uncategorized Signature Dots Meaning as per signature astrology | signature astrology mein dots...

Signature Dots Meaning as per signature astrology | signature astrology mein dots ka matlab | 1, 2, 3 dots in signature meaning | सिग्नेचर में डॉट्स का मतलब | सिग्नेचर में 1, 2 या 3 डॉट्स का अर्थ क्या होता है

0
1


Signature Dots Meaning: कई लोग जब अपना हस्ताक्षर करते हैं तो उसके अंत में एक डॉट यानि बिंदु लगा देते हैं. कुछ लोगों के हस्ताक्षर में डॉट के संख्या 2, 3 या उससे अधिक भी हो सकती है. कुछ हस्ताक्षर में ये डॉट्स सिग्नेचर के नीचे लगे होते हैं. बहुत से लोग अपने हस्ताक्षर के बाद ऐसे ही यानि आदतन डॉट्स लगाते हैं, उनको इससे होने वाले लाभ या हानि के बारे में नहीं पता होता है. सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी में हस्ताक्षर के बाद या नीचे लगाए जाने वाले डॉट्स का विशेष मतलब होता है. यह सभी लोग नहीं लगाते हैं. ये डॉट्स उस व्यक्ति के व्यक्तित्व को तो बताते ही हैं, उसके धन की स्थिति के बारे में भी संकेत देते हैं.

सिग्नेचर में डॉट्स का मतलब

हस्ताक्षर में एक डॉट

सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ विवेक त्रिपाठी के अनुसार कोई व्यक्ति अपने हस्तारक्षर के अंत में एक डॉट लगाता है तो इसका मतलब होता है कि वह समय का पाबंद और अनुशासन प्रिय है. वह अपने काम के प्रति ईमानदार होता है. उसे जो काम दिया जाता है, उसे वह समय पर पूरा करता है. उस काम को पूरे समर्पण और मेहनत से करता है. वह नियम और कायदे से चलने वाला होता है. इन लोगों के दैनिक जीवन के काम के भी समय पहले से ही तय होते हैं. उस समय पर वे वही काम करना पसंद करते हैं.

जिन लोगों के सिग्नेचर के अंत में एक डॉट आता है, उन लोगों में कुछ नकारात्मकता भी होती है. इन लोगों के अंदर धैर्य की कमी होती है. ये लोग किसी काम में बहुत प्रतीक्षा नहीं कर सकते. ये लोग कब किस बात पर गुस्सा हो जाएं, इसका पता लगा पाना मुश्किल होता है. एक तरह से ऐसे लोग तुनकमिजाज होते हैं. ये लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान और चिंतित भी हो जाते हैं. ऐसे लोग लाइफ और काम में बहुत प्रयोगों से बचते हैं.

जो लोग अपने हस्तारक्षर के अंत में एक डॉट लगाते हैं, उनको सावधान रहने की जरूरत होती है, इन लोगों के साथ अनहोनी की आशंका रहती है. ये दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. कुछ लोगों में अकाल मृत्यु का भी योग देखने को मिलता है. ऐसे में आपको सलाह है कि आप हस्ताक्षर के अंत में एक डॉट न लगाएं.

हस्ताक्षर के अंत का एक डॉट पूर्ण विराम का भी संकेत देता है यानि सामने वाला व्यक्ति उसके आगे के लिए तैयार नहीं है. वे अपने भविष्य की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगा देता है.

हस्ताक्षर में दो डॉट

जो लोग अपने हस्ताक्षर के अंत में नीचे की ओर दो डॉट बनाते हैं तो वे लोग अनजाने लोगों के साथ भी आसानी से घुलमिल जाते हैं. जो लोग अपने हस्ताक्षर के नीचे शुरूआत में दो डॉट्स बनाते हैं, वे लोग पारिवारिक होते हैं. वे अपने परिवार को समय देना पसंद करते हैं. वहीं जो लोग 2 डॉट अपने हस्ताक्षर के नीचे ठीक बीच में लगाते हैं, उन लोगों को दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है. इनका फ्रेंड सर्किल बड़ा होता है. कुछ स्थितियों पर हस्ताक्षर के अंत में नीचे की ओर बनाए जाने वाले दो डॉट कर्ज की ओर भी इशारा करते हैं. ऐसे लोगों पर कर्ज होता है. यह धन हानि या कानूनी विवाद को भी दर्शाता है.

हस्ताक्षर में तीन डॉट

जो लोग अपने सिग्नेचर के अंत में तीन डॉट बनाते हैं, वे लोग अपने काम में टालमटोल करने वाले हो सकते हैं. इनको जो काम दिया जाएगा, वो संभव है कि पूरा न हो. वे आधा काम करें और आधा काम आगे के लिए छोड़ दें. ऐसे लोगों से आप कोई सवाल करें या कोई बात कहें तो उसका जवाब तत्काल नहीं देते हैं. ऐसे लोग काम को कल पर टालने वाले हो सकते हैं.

ये सिग्नेचर से जुड़ी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. हर व्यक्ति के सिग्नेचर का अलग अलग अर्थ और प्रभाव होता है. आप अपने सिग्नेचर का विश्लेषण कराने के लिए किसी योग सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here