Last Updated:
Famous Hanuman Temples in Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस, करोल बाग, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट और चाणक्यपुरी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने की आस लेकर पहुंचते हैं. यहां मौजूद कई प्राचीन हनुमान मंदिरों को लेकर ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके बारे में श्रद्धालु आज भी बड़े विश्वास के साथ बताते हैं. माना जाता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है.
दिल्लीः देश की राजधानी केवल राजनीति और संस्कृति का केंद्र ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक विरासत का भी अनोखा संगम है. यहां मौजूद कई प्राचीन हनुमान मंदिरों को लेकर ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके बारे में श्रद्धालु आज भी बड़े विश्वास के साथ बताते हैं. माना जाता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है. आइए जानते हैं दिल्ली के उन पांच प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में, जहां आकर भक्त अपनी हर मनोकामना पूरी होने की आस लिए पहुंचते हैं.
दिल्ली के सबसे पुराने और लोकप्रिय हनुमान मंदिरों में से एक यह मंदिर पांडव काल से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार को दर्शन करने से शनि दोष दूर होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म हो जाती हैं. मंदिर की विशेषता है यहां लगा 24 घंटे जलता रहने वाला पवित्र दीपक.
करोल बाग का 108 फीट हनुमान मंदिर
करोल बाग स्थित यह मंदिर महाबली हनुमान की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है. दूर से दिखने वाली 108 फीट ऊंची मूर्ति एक पहचान बन चुकी है. श्रद्धालु मानते हैं कि यहां माथा टेकने से नौकरी, व्यापार और परिवार से जुड़ी परेशानिया दूर होती हैं.
यमुना बाजार हनुमान मंदिर
पुरानी दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में स्थित यह मंदिर काफी ऐतिहासिक है. इस मंदिर के करीब मरघट होने के कारण इसको मरघट वाले हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति जमीन से करीब 7-8 फीट नीचे है. मंगलवार और शनिवार के दिन यहां भक्तों की भारी संख्या में भीड़ लगती है.
मरघट वाले बाबा कश्मीरी गेट
दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास स्थित हनुमान जी का मरघट वाले बाबा के नाम से फेमस यह मंदिर लोगों में काफी लोकप्रिय है. माना जाता है कि जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर आ रहे थे तो इसी मंदिर के पास विश्राम किया था.इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति जमीन से करीब 10 फीट नीचे हैं.
प्राचीन हनुमान मंदिर, चाणक्यपुरी
दिल्ली के चाणक्यपुरी में विनय मार्ग पर हनुमान जी का एक बहुत पुराना और प्रसिद्ध मंदिर है. इसके बिल्कुल पास ही श्री बटुक भैरव का मंदिर भी स्थित है. इसलिए यहां आने वाले भक्त एक ही जगह पर दोनों देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
