Home Uncategorized Vastu Tips : महिलाओं को रात में सोने से पहले ये काम...

Vastu Tips : महिलाओं को रात में सोने से पहले ये काम नहीं करने चाहिए, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां!

0
1


Last Updated:

Astro Tips for women : हमारी ज़िंदगी में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. वास्तु के अनुसार, आपने सुना होगा कि रात में कुछ काम करने से बचना चाहिए, जैसे दही खाना, नाखून काटना, बाल काटना और कपड़े सिलना. ये नियम पुरुषों और महिलाओं दोनों पर लागू होते हैं, लेकिन कुछ नियम खास तौर पर महिलाओं के लिए हैं, जिन्हें महिलाओं को रात में सोने से पहले ये काम नहीं करने चाहिए, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं.

Astro Tips for women
हमारे जीवन में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है. वास्तु के अनुसार आपने सुना होगा कि रात में कुछ काम नहीं करने चाहिए, जैसे दही खाना, नाखून काटना, बाल काटना और कपड़े सिलना. ये नियम पुरुष और महिलाओं दोनों पर लागू होते हैं, लेकिन कुछ नियम खासतौर पर सिर्फ महिलाओं के लिए बनाए गए हैं.
ऐसा कहा जाता है कि कुछ काम ऐसे होते हैं जो महिलाओं को रात में नहीं करने चाहिए. अगर करती हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है. रात का समय शरीर और मन दोनों के लिए आराम का होता है. ऐसे में कुछ आदतें न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि मानसिक शांति भी बिगाड़ सकती हैं. इसी वजह से कुछ नियम बनाए गए हैं.
महिलाओं को रात के समय कभी भी अपने बाल बांधकर नहीं सोना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि रात में बाल बांधकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है.
इसके अलावा महिलाओं को रात में इत्र लगाने से भी बचना चाहिए. क्योंकि इत्र की खुशबू भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है.
कई महिलाएं रात में बाल खोलकर सोती हैं. लेकिन शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को सूर्यास्त के बाद कभी भी बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए.
महिलाओं को रात में किसी भी तरह की बहस नहीं करनी चाहिए. खासकर शाम के समय तो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि रात में होने वाली बहस से नींद पर बुरा असर पड़ता है. साथ ही मानसिक अशांति घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा देती है.
बिना वजह रात के समय सफाई या भारी काम नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि रात में सफाई करने से लक्ष्मीजी नाराज हो जाती हैं. इसके अलावा रात में कचरा या झाड़ू लगाने या भारी सामान उठाने से शरीर पर भी ज्यादा मेहनत पड़ती है जिससे शरीर को आराम नहीं मिल पाता. शास्त्र और सेहत के हिसाब से रात का समय आराम के लिए होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इसकी पुष्टि नहीं करता, इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

About the Author

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

homedharm

महिलाओं को रात में सोने से पहले ये काम नहीं करने चाहिए, वरना बढ़ सकती हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version