Home Astrology नए साल 2026 के पहले दिन बन रहा अद्भुत योग, इन राशियों...

नए साल 2026 के पहले दिन बन रहा अद्भुत योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत! मिलेगी तरक्की

0
0


Last Updated:

New Year 2026 Rashifal: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल 2025 का समापन होने वाला है और साल 2026 आने वाला है. नए साल का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व भी रखता है. यह दिन कई उम्मीद खुशियां और उमंगों के साथ एक नई शुरुआत का भी संकेत देता है.

ayodhya

कहां जाता है नया साल का पहला दिन जीवन में नई दिशा और नए अवसर प्रदान करता है. इसलिए इस दिन का विशेष महत्व भी होता है. तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार 1 जनवरी साल 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है. क्योंकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के पहले  दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई दुर्लभ संयोग का निर्माण भी हो रहा है .

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल 2026 का पहला दिन ज्योतिष के अनुसार बेहद खास दिन माना जा रहा है. क्योंकि इस दिन चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य के साथ सूर्य मंगल की युति का भी संयोग बन रहा है. इसके साथ ही 1 जनवरी को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. साल के पहले दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ रवि योग का निर्माण हो रहा है. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. लेकिन कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है.

ayodhya

मेष राशि के जातक के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी. जमीन की खरीदारी करने में सफल होंगे. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा. मानसिक दबाव कम होगा. कर्ज से राहत मिलेगी.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

कन्या राशि के जातक के लिए यह समय संपत्ति खरीदने वाला रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. सेहत से लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी. कन्या राशि वालों की कला को सम्मान मिलेगा. जीवन में कोई दस्तक भी दे सकता है. विवाह के योग बनेंगे.

ayodhya

मकर राशि के जातक के लिए साल का पहला दिन बेहद खास रहेगा. आ रही परेशानियां दूर होंगी. व्यापार में भी वृद्धि होगी. धन की लक्ष्मी प्रसन्न होंगी .रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नए साल 2026 के पहले दिन बन रहा अद्भुत योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/new-year-2026-rashifal-first-day-amazing-alignment-first-day-these-zodiacgood-luck-local18-photogallery-9981340.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here