Last Updated:
New Year 2026 Rashifal: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल 2025 का समापन होने वाला है और साल 2026 आने वाला है. नए साल का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व भी रखता है. यह दिन कई उम्मीद खुशियां और उमंगों के साथ एक नई शुरुआत का भी संकेत देता है.
कहां जाता है नया साल का पहला दिन जीवन में नई दिशा और नए अवसर प्रदान करता है. इसलिए इस दिन का विशेष महत्व भी होता है. तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार 1 जनवरी साल 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है. क्योंकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के पहले दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई दुर्लभ संयोग का निर्माण भी हो रहा है .
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल 2026 का पहला दिन ज्योतिष के अनुसार बेहद खास दिन माना जा रहा है. क्योंकि इस दिन चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य के साथ सूर्य मंगल की युति का भी संयोग बन रहा है. इसके साथ ही 1 जनवरी को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. साल के पहले दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ रवि योग का निर्माण हो रहा है. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. लेकिन कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है.
मेष राशि के जातक के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी. जमीन की खरीदारी करने में सफल होंगे. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा. मानसिक दबाव कम होगा. कर्ज से राहत मिलेगी.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
कन्या राशि के जातक के लिए यह समय संपत्ति खरीदने वाला रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. सेहत से लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी. कन्या राशि वालों की कला को सम्मान मिलेगा. जीवन में कोई दस्तक भी दे सकता है. विवाह के योग बनेंगे.
मकर राशि के जातक के लिए साल का पहला दिन बेहद खास रहेगा. आ रही परेशानियां दूर होंगी. व्यापार में भी वृद्धि होगी. धन की लक्ष्मी प्रसन्न होंगी .रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/new-year-2026-rashifal-first-day-amazing-alignment-first-day-these-zodiacgood-luck-local18-photogallery-9981340.html
