Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 16 December: अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आज किया गया निवेश आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिलवा सकता है. आज आपको अपनी सेहत के लिए अस्पताल भी जाना पड़ सकता है.
जमुई: 16 दिसंबर 2025 को चंद्रमा तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. आज के दिन भगवान सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन सम योग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि सूर्य से 11वें भाव में चंद्रमा आज संचार करने वाले हैं. जिससे कई राशि के जातकों को बड़ा फायदा होने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन कई राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक मामलों में उनके रुके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी सम योग का असर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. उनकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी. आज के दिन उनके सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है. जिससे उनका दिन बेहद ही अच्छा गुजरने वाला है. आज उनके जीवन में काफी खुशी आने वाली है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज उनके किए गए कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है. जिस कारण आपके मान-सम्मान में काफी वृद्धि होने वाली है. उन्होंने बताया कि आज आप धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही आज आपके लिए कई और भी फायदे होने वाले हैं. धनु राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक लाभ भी हो सकता है.
निवेश करने से हो सकता है फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आज किया गया निवेश आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिलवा सकता है. आज आपको अपनी सेहत के लिए अस्पताल भी जाना पड़ सकता है. आज आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. धनु राशि के जातक का के परिवार को आज थोड़ी मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं.
अगर आप किसी से प्यार करते हैं, और आप उससे प्यार की उम्मीद रखते हैं तो आज उसमें आपको सफलता मिलने वाली है. लव लाइफ के मामले में आपका दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 4 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-16-december-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-chandrama-in-tula-rashi-dhanurashi-people-to-get-big-benefit-local18-ws-el-9966282.html
