Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषी पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज आपके लिए ग्रह नक्षत्र शुभ नहीं हैं. व्यापार और करियर में उतार चढ़ाव संभव है.
देवघर : कन्या राशि वालों का आज ग्रह नक्षत्र साथ नहीं है. आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है. साथ ही आपको न ज्यादा लाभ होगा और ना ज्यादा हानि होगी. आज आज का दिन आलस्य तथा थकान में गुजरेगा. स्वभाव में उग्रता के कारण मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी. पेट दर्द के कारण परेशानी होगी. सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. आज आपके धार्मिक यात्रा की संभावना है. क्रोध पर संयम बरतें.
वहीं, देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने Bharat.one से बताया कि दैनिक राशिफल ग्रह नक्षत्र के अनुसार ही आकलन किया जाता है. आज पूर्व फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि मे संचार करेगा. ऐसे में आज प्रभाव ग्रह नक्षत्र और चन्द्रमा का कन्या राशि पर शुभ नहीं है.
व्यापार मे रहेगा मिला जुला असर
आज अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं, तो आपको व्यापार में मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अगर आप राशन के व्यापारी हैं, तो थोड़ा सतर्क रहें. हानि तो नहीं, लेकिन लाभ भी नहीं होगा. आज किसी को धन भी उधार ना दें. आज उधार देने से आपका पैसा डूब सकता है.
करियर में रहेगा उतार-चढ़ाव
आज कन्या राशि वालों का करियर के मामले में दिन की शुरुआत में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है. आज अगर इंटरव्यू देने की सोच रहे हैं तो आज हो सकता है कि आपको निराशा हाथ लगे. आज ऑफिस में आप अपने काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें. नहीं तो उसका असर करियर पर बुरा पड़ सकता है.
वाणी और व्यावहार पर रखे नियंत्रण
कन्या राशि वाले आज के दिन आप अपने वाणी और व्यावहार पर नियंत्रण रखें. घर में शांति का माहौल तो रहेगा, लेकिन आपके गुस्से की वजह से माहौल ख़राब हो सकता है. जीवनसाथी के साथ भी आज थोड़ी मनमुटाव हो सकता है. किसी भी बात को ज्यादा तूल ना दें. इसके उपाय के लिए आज घर से निकलने से पहले गाय को हरा चारा खिलाएं और दही चीनी खा कर निकलें. इससे आपके संकट कट सकते हैं.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-20-november-today-virgo-horoscope-in-hindi-career-love-life-business-good-news-local18-ws-kl-9872541.html
