(Aaj Ka Mithun Rashifal 29 December 2025) हरिद्वार : आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति आज आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में प्रगति और संबंधों में मधुरता प्रदान करने वाली है. चंद्रमा का अनुकूल गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और रुके कार्यों में तेजी लाएगा.
दिन का संपूर्ण राशिफल: सकारात्मक रहेगा माहौल
हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन विशेष फलदायी रहने वाला है. चंद्रमा का गोचर आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है. आज किए गए प्रयासों का परिणाम आपकी अपेक्षा से बेहतर मिलेगा. कार्यों में सफलता और मन में संतोष बना रहेगा.
प्रेम और दांपत्य जीवन: रिश्तों में आएगी मिठास
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. बीते कुछ दिनों से चले आ रहे तनाव या मनमुटाव आज समाप्त हो सकते हैं. जो जातक अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक पहल करेंगे, उन्हें उसका कई गुना लाभ मिलेगा. दांपत्य जीवन में भी आज आपसी समझ और सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के प्रति चिंता और अपनापन संबंधों को और मजबूत करेगा. शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है.
करियर राशिफल: नई संभावनाओं के खुलेंगे द्वार
करियर के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे मिथुन राशि के जातकों को आज किसी अच्छी नौकरी से जुड़ी सूचना मिल सकती है. किसी करीबी व्यक्ति के माध्यम से इंटरव्यू कॉल या ईमेल आने के योग हैं. यदि आज आप नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, तो जल्द ही सकारात्मक जवाब मिल सकता है.
छात्रों के लिए विशेष समय
जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं या अपने भविष्य को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है. सुबह 7 बजे से पहले का समय अध्ययन के लिए श्रेष्ठ रहेगा. इसके अलावा शाम 5 बजे से 8 बजे तक पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
व्यावसायिक राशिफल: लाभ और नई डील के संकेत
व्यापार करने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी है. चंद्रमा का गोचर आपके पक्ष में है, जिससे आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. आज किसी नए प्रोजेक्ट या नई डील को लेकर बातचीत सफल हो सकती है. व्यापार में निवेश या विस्तार के लिए भी दिन अनुकूल है.
नौकरीपेशा जातकों के लिए अवसर
जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की और बदलाव का संकेत दे रहा है. कुछ लोग अपनी योग्यता के अनुसार नई नौकरी या बेहतर अवसर की ओर कदम बढ़ा सकते हैं. यह बदलाव भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.
धार्मिक उपाय: मानसिक शांति और सफलता के लिए
आज भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा. शिवलिंग पर सफेद मिठाई का भोग अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और रुके कार्यों में तेजी आएगी. दिन भर सकारात्मक सोच बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifa-29-december-2025-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-local18-10008726.html
