Home Astrology Aaj Ka Mithun Rashifal : प्रेम, करियर और धन लाभ के बने...

Aaj Ka Mithun Rashifal : प्रेम, करियर और धन लाभ के बने शुभ योग, अवसरों से भरा रहेगा मिथुन राशि वालों का आज का दिन – Uttarakhand News

0
4


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 October 2025 : आज मित्रों, रिश्तेदारों और अपने परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. अपने परिजनों या प्रेमी से विवाह की बात भी करना सकारत्मक रहने वाला हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सुखद समाचार लेकर आया है. 

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 October 2025 : शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला लेकिन सकारात्मक साबित होने जा रहा है. हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार आज का दिन आर्थिक, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. करियर में नए अवसरों का द्वार खुलेगा, जबकि प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास का नया अध्याय जुड़ सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा.

लव राशिफल: प्रेम में खिलेंगे नए फूल, रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास

पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मिथुन राशि के प्रेम जीवन में आज रोमांस और भरोसे का संगम रहेगा. जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वे आज विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं. ग्रहों की स्थिति बताती है कि यह दिन प्रेम प्रस्ताव के लिए अत्यंत अनुकूल है. जो जातक अब तक अकेले हैं, उनके लिए भी आज का दिन कोई नई मुलाकात या साथी मिलने का संकेत दे रहा है. रिश्तों में एक नई ऊर्जा महसूस होगी और एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा. विवाहित जातकों के लिए भी दिन बेहद शुभ है. जीवनसाथी के साथ तालमेल और अपनापन बढ़ेगा. उनकी फिक्र और प्यार आज रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे. शास्त्री जी कहते हैं कि “मधुर वाणी और सच्ची भावना आपके संबंधों में नई जान डाल सकती है. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए अवश्य निकालें.”

करियर राशिफल: नई नौकरी और अवसर के शुभ संकेत

आज मिथुन राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी नई नौकरी या इंटरव्यू की सूचना मिल सकती है. दिन के मध्य का समय, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, आवेदन या नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है. कार्यालय में जो जातक पहले से कार्यरत हैं, उन्हें आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा. किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से सराहना भी मिल सकती है. छात्रों के लिए यह दिन नई ऊर्जा लेकर आया है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आत्मविश्वास और ध्यान केंद्रित करने में विशेष लाभ मिलेगा. आज आपकी मेहनत का असर आने वाले परिणामों में जरूर दिखेगा.

व्यावसायिक राशिफल: कारोबारियों के लिए दोपहर बाद चमकेगा भाग्य

पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में ग्रहों की स्थिति आर्थिक सुधार के संकेत दे रही है. सुबह का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के बीच कारोबारियों के लिए भाग्य का सितारा प्रबल रहेगा. आज रुके हुए सौदे पूरे हो सकते हैं और पुराने कर्ज या बकाया राशि की वसूली भी संभव है. वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शांत और स्थिर रहेगा. कोई बड़ी समस्या या विवाद नहीं आएगा. हालांकि घर के किसी जरूरी कार्य के कारण छुट्टी लेने की नौबत पड़ सकती है.

पारिवारिक और मानसिक स्थिति: सहयोग और सुकून का दिन

आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा. रिश्तेदारों, मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. जो लोग किसी विवाद या तनाव से जूझ रहे थे, उनके लिए आज सुकून और समाधान का दिन रहेगा. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि मिथुन राशि के जातकों को आज मान-सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होंगे. बस ध्यान रखें कि किसी नए कार्य की शुरुआत दोपहर से पहले न करें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

प्रेम, करियर और धन लाभ के बने शुभ योग, अवसरों से भरा रहेगा मिथुन राशि का दिन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-25-october-today-gemini-horoscope-business-astrological-prediction-career-love-life-local18-9774729.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version