Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 December 2025: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन सोमवार है और इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. आज मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी उपारंत द्वादशी, रेवती नक्षत्र, वणिज करण, शुक्ल पक्ष और मीन उपरांत मेष राशि में चंद्रमा है. आज पूर्व का दिशाशूल है. मोक्षदा एकादशी के साथ आज सोमवार का दिन है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर सभी जन्मों के पाप मिट जाते हैं और बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. साथ ही आज सोमवार का दिन है तो इस दिन श्रीहरि के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना भी करें. मोक्षदा नाम इसीलिए पड़ा है क्योंकि कहा गया है कि इस दिन किया गया व्रत और पूजा पितरों को भी मोक्ष प्रदान करती है यही कारण है कि लोग इस दिन भगवान विष्णु को समर्पित व्रत रखकर अपने पूर्वजों का कल्याण करते हैं.
एकादशी का दिन स्वयं में पवित्र है, और जब एकादशी सोमवार को आती है, तो यह योग अत्यंत फलदायी माना जाता है. विष्णु-पूजा और एकादशी दोनों पापों के क्षय तथा विवेक को जागृत करने वाले हैं. शिव-पूजा विशेषकर कर्म-बंधनों को काटने में प्रभावी मानी गई है. दोनों की पूजा करने से ग्रह-नक्षत्र के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें और ॐ नमः शिवाय, महा मृत्युंजय मंत्र और ॐ सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप भी करें. सोमवार को शिव–पार्वती पूजा से मन और भावनाओं की शांति, परिवार में सौहार्द, स्वास्थ्य में सुधार और नौकरी व आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 दिसंबर 2025
आज की तिथि- एकादशी – 07:01 पी एम तक, फिर द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- रेवती नक्षत्र – 11:18 पी एम तक, अश्विनी नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 08:20 ए एम तक, विष्टि – 07:01 पी एम तक
आज का योग- व्यतीपात – 12:59 ए एम, 2 दिसंबर, वरीयान् योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- एकादशी उपारंत द्वादशी
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:56 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 02:22 पी एम
चन्द्रास्त- 03:42 ए एम, 2 दिसंबर
आज के शुभ योग और मुहूर्त 1 दिसंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 ए एम से 06:02 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 ए एम से 12:31 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से 05:48 पी एम
अमृत काल: 09:05 पी एम से 10:34 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:43 पी एम से 12:38 ए एम, 2 दिसंबर
शिववास: क्रीड़ा में – 07:01 पी एम तक, फिर कैलाश पर
आज के अशुभ मुहूर्त 1 दिसंबर 2025
राहुकाल: 08:15 ए एम से 09:33 ए एम
यमगण्ड: 10:52 ए एम से 12:10 पी एम
गुलिक काल: 01:29 पी एम से 02:47 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:31 पी एम से 01:13 पी एम
भद्रा: 08:20 ए एम से 07:01 पी एम
पंचक काल: 06:56 ए एम से 11:18 पी एम
दिशाशूल: पूर्व
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-1-december-2025-monday-margashirsha-mokshada-ekadashi-vrat-2025-shiv-vishnu-puja-and-muhurat-shubh-yog-rahu-kaal-disha-shool-moon-time-today-ws-kl-9913417.html