Home Lifestyle Health बेहद पावरफुल है यह समुद्री शैवाल, मर्दो के लिए खास फायदेमंद, थायरॉयड...

बेहद पावरफुल है यह समुद्री शैवाल, मर्दो के लिए खास फायदेमंद, थायरॉयड को करता है कंट्रोल

0
6



Last Updated:

Benefit of Sea Moss: समुद्र में अमृत छिपा हुआ है जिसे ढूढ़ना मुश्किल है लेकिन कुछ चीजें सहज उपलब्ध है. इन्हीं में से एक है सी मॉस यानी समुद्री शैवाल. इसमें गजब की शक्ति है.

Benefit of Sea Moss: पहले तो यह जान लीजिए समुद्री शैवाल अब सुपर मार्केट में भी मिलने लगे हैं, इसलिए यह मत सोचिए कि जहां समंदर नहीं है वहां यह नहीं मिलता है. समुद्री शैवाल के सेवन से शरीर में गजब के फायदे हैं. सबसे पहले तो यह पेट साफ करने में रामबाण है. इसमें सबसे अधिक फाइबर होता है जो पेट के हर कोने की सफाई कर देता है. फाइबर के अलावा समुद्री शैवाल में फॉलेट, कैल्शियम, आयोडीन, जिंक, पोटैशियम, कई तरह के विटामिन और मिनिरल्स भरे पड़े होते हैं. इसके साथ ही इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिसकी वजह से समुद्री शैवाल को आजकल सुपरफूड कहा जाने लगा है. आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं.

समुद्री शैवाल के फायदे

1. हार्ट के लिए फायदेमंद-क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक जिस सब्जी में फाइबर की मात्रा अधित होती है, वह हार्ट के लिए अच्छी होती ही है लेकिन समुद्री शैवाल में ज्यादा फाइबर होता है. इस वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है.

2. वेट लॉस-समुद्री शैवाल का सेवन कर वजन को कम किया जा सकता है. हाई फाइबर कंटेंट के कारण समुद्री शैवाल का सेवन करने के बहुत देर तक आपको भूख नहीं लगेगी. इस वजह से यह वजन कम करने में लिया जा सकता है.

3. थायरॉयड फंक्शन-समुद्री शैवाल में आयोडीन पर्याप्त मात्रा में होता है. आयोडीन थायरॉयड फंक्शन को बूस्ट करने के लिए सबसे जरूरी चीज है. कम थायरॉड के कारण हाइपोथायराइड की बीमारी हो जाती है. सी मॉस का सेवन से थायरॉयड को आप कुछ ही दिनों में बूस्ट कर सकते हैं.

4. पेट साफ-सी मॉस में जो फाइबर होता है वह पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ा देता है. गुड बैक्टीरिया यदि आपके पेट में पर्याप्त हो तो यह आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है. समुद्री शैवाल लाइव बैक्टीरिया का सबसे सॉलिड सोर्स है. समुद्री शैवाल के सेवन से हार्ट बर्न, गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और डायरिया जैसी समस्याओं का अंत हो सकता है.

5. पुरुषों के लिए फायदेमंद-समुद्री शैवाल का सेवन पुरुषों के यौन क्षमता को बूस्ट करता है. इसमें बहुत अधिक मात्रा में जिंक होता है जो कई तरीके से पुरुषों में यौन क्षमता को बढ़ाता है. समुद्री शैवाल पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बढ़ाता है जिसके कारण यौन क्षमता में वृद्धि होती है.

इसे भी पढ़ें-15 दिनों में कर लीजिए सिर्फ 1 काम, शरीर के रोम-रोम की हो जाएगी सफाई, सदगुरु के इस टिप्स से सारी गंदगियों का अंत

इसे भी पढ़ें-8 साल की बच्ची को आ गया कार्डिएक अरेस्ट, क्या ऐसा भी हो सकता है? क्या है बच्चों में हार्ट अटैक आने के कारण


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amazing-health-benefit-of-sea-moss-improve-heart-thyroid-function-male-testosterone-8956533.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version