Home Astrology aaj ka panchang 17 october 2025 friday | rama ekadashi muhurat vasu...

aaj ka panchang 17 october 2025 friday | rama ekadashi muhurat vasu baras rahu kaal ashubh samay | आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2025 रमा एकादशी मुहूर्त

0
4


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 October 2025: आज रमा एकादशी, वसु बारस यानि गोवत्स द्वादशी, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण एकादशी तिथि, मघा नक्षत्र, बालव करण, शुक्ल योग और सिंह राशि में चंद्रमा है. आज पश्चिम का दिशाशूल है. जो लोग आज रमा एकादशी का व्रत हैं, वे सुबह में 06:22 ए एम से 10:40 ए एम के बीच पूजा कर लें. ​भगवान विष्णु को हल्दी, अक्षत्, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, फूल, फल, नैवेद्य, पान, सुपारी आदि अर्पित करके पूजन करें. रमा एकादशी की व्रत कथा सुनें. रात्रि जागरण करें और कल अगले दिन सुबह में 06:23 ए एम से 08:40 ए एम के बीच पारण करके व्रत को पूरा करें. रमा एकादशी व्रत और पूजन से पाप मिटते हैं, मोक्ष की प्राप्ति होती है.
वसु बारस यानि गोवत्स द्वादशी पर गौ माता और उनके बछड़े की पूजा करते हैं. उसके बाद गौ माता को हरा चारा, गुड़े, आटे की रोटी आदि खिलाएं. इससे संतान का जीवन सुखी और सुरक्षित रहता है. गोधूलि मुहूर्त 05:49 पी एम से 06:14 पी एम के बीच पूजा कर लें. गोवत्स द्वादशी से दिवाली का शुभांरभ होता है. इस बार की दिवाली 7 दिनों की है. आज शुक्रवार व्रत की पूजा सूर्यास्त के बाद करें. माता लक्ष्मी को खीर, सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. लक्ष्मी मंत्र का जाप करें. लक्ष्मी कृपा से आर्थिक संकट दूर होगा, धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. शुक्रवार को सफेद वस्त्र, दूध, चावल, शक्कर, इत्र आदि का दान करें. इससे शुक्र दोष दूर होगा. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 अक्टूबर 2025

आज की तिथि- एकादशी – 11:12 ए एम तक, उसके बाद द्वादशी
आज का नक्षत्र- मघा – 01:57 पी एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- बालव – 11:12 ए एम तक, कौलव – 11:42 पी एम तक, उसके बाद तैतिल
आज का योग- शुक्ल – 01:49 ए एम, अक्टूबर 18 तक, फिर ब्रह्म
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:23 ए एम
सूर्यास्त- 05:49 पी एम
चन्द्रोदय- 03:24 ए एम, अक्टूबर 18
चन्द्रास्त- 03:38 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:43 ए एम से 05:33 ए एम
  2. अमृत काल: 11:26 ए एम से 01:07 पी एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:46 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 18

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 06:23 ए एम से 07:49 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 07:49 ए एम से 09:15 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 09:15 ए एम से 10:40 ए एम
  • शुभ-उत्तम: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
  • चर-सामान्य: 04:24 पी एम से 05:49 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 08:58 पी एम से 10:32 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 12:06 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 18
  • अमृत-सर्वोत्तम: 01:41 ए एम से 03:15 ए एम, अक्टूबर 18
  • चर-सामान्य: 03:15 ए एम से 04:49 ए एम, अक्टूबर 18

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 07:49 ए एम से 09:15 ए एम
राहुकाल- 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
यमगण्ड- 02:58 पी एम से 04:24 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:40 ए एम से 09:26 ए एम, 12:29 पी एम से 01:15 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

कैलाश पर – 11:12 ए एम तक, उसके बाद नन्दी पर.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-17-october-2025-friday-rama-ekadashi-muhurat-vasu-baras-rahu-kaal-ashubh-samay-ws-ekl-9742323.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version