Home Astrology Aaj Ka Panchang 2025: रवि योग में सूर्य पूजा से मिटेंगे दोष,...

Aaj Ka Panchang 2025: रवि योग में सूर्य पूजा से मिटेंगे दोष, जानें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल

0
8



Last Updated:

aaj ka panchang 12 january 2025: रवि योग में सूर्य पूजा का अवसर रविवार को है. सूर्य पूजा करने से रोग, दोष आदि मिट जाते हैं. आप अपने पिता का आशीर्वाद लें और सेवा करें. आपके पिता खुश होंगे तो आपका सूर्य भी अच्छा रहेगा….और पढ़ें

आज का पंचांग, 12 जनवरी 2025: रवि योग में सूर्य पूजा का अवसर रविवार को है. उस दिन पौष शुक्ल चतुर्दशी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, ब्रह्म योग, गर करण, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन का चंद्रमा है. रवि योग में सूर्य देव की पूजा करने से रोग, दोष आदि मिट जाते हैं क्योंकि इसमें सूर्य की प्रभाव अधिक होता है. सुबह में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल ​​अर्पित करें. एक लोटे में पानी भर लें. फिर उसमें लाल फूल, लाल चंदन और गुड़ डाल लें. उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें. उस समय सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य को जल देने से करियर में स्थिति मजबूत होती है. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होती है. पिता का सहयोग प्राप्त होता है.

जो लोग रविवार का व्रत रखते हैं, वे लोग नमक का सेवन न करें. उनको शाम के समय में मीठा भोजन करना चाहिए. पूजा के बाद आपको गेहूं, घी, गुड़, काला तिल, तांबे के बर्तन, सोना, केसर, लाल वस्त्र, लाल रंग के फल या फूल का दान करना चाहिए. इससे भी सूर्य मजबूत होता है. सूर्य को प्रबल करने के लिए लाल या नारंगी रंग के कपड़े रविवार के दिन पहनें. ये सब नहीं करना चाहते हैं तो सबसे आसान उपाय है कि आप हर रविवार को अपने पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें और उनकी सेवा करें. आपके पिता खुश होंगे तो आपका सूर्य भी अच्छा रहेगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार जानते हैं आज का मुहूर्त, रवि योग, सूर्योदय, चंद्रोदय राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

आज का पंचांग, 12 जनवरी 2025
आज की तिथि- चतुर्दशी – 05:03 ए एम, जनवरी 13 तक, उसके बाद पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 11:24 ए एम तक, फिर आर्द्रा
आज का करण- गर – 05:45 पी एम तक, वणिज – 05:03 ए एम, जनवरी 13 तक, फिर विष्टि
आज का योग- ब्रह्म – 09:09 ए एम तक, इन्द्र – 06:45 ए एम, जनवरी 13 तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:44 पी एम
चन्द्रोदय- 04:00 पी एम
चन्द्रास्त- 06:51 ए एम, जनवरी 13

आज के शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:14 पी एम से 02:56 पी एम
अमृत काल: कल 12:57 ए एम से 02:30 ए एम
रवि योग 11:24 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 13

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:34 ए एम से 09:52 ए एम
चर-सामान्य: 12:29 पी एम से 01:48 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:48 पी एम से 03:06 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:06 पी एम से 04:25 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:43 पी एम से 07:25 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:06 पी एम से 10:48 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 ए एम से 03:52 ए एम, जनवरी 11
चर-सामान्य: 03:52 ए एम से 05:34 ए एम, जनवरी 11

अशुभ समय
राहुकाल- 04:25 पी एम से 05:44 पी एम
गुलिक काल- 03:07 पी एम से 04:25 पी एम
यमगण्ड- 12:30 पी एम से 01:48 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:20 पी एम से 05:02 पी एम
भद्रा- कल 05:03 ए एम से 07:15 ए एम
भद्रा का वास: स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
भोजन में – 05:03 ए एम, जनवरी 13 तक, उसके बाद श्मशान में.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-12-january-2025-sunday-surya-puja-muhurat-ravi-yoga-rahu-kaal-disha-shool-bhadra-time-raviwar-ke-upay-8953263.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version