Home Astrology aaj ka panchang 28 december 2025 | masik durga ashtami muhurat ravivar...

aaj ka panchang 28 december 2025 | masik durga ashtami muhurat ravivar vrat sarvartha siddhi yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 28 दिसंबर 2025

0
1


Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 December 2025: आज 2 शुभ योग में मासिक दुर्गाष्टमी है. इसके साथ रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल अष्टमी तिथि, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, बव करण, वरीयान योग, पश्चिम का दिशाशूल है. दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें. आइए पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

ख़बरें फटाफट

आज का पंचांग, 28 दिसंबर 2025

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 December 2025: आज मासिक दुर्गाष्टमी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग दो शुभ योग हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. आज के पंचांग अनुसार पौष शुक्ल अष्टमी तिथि, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, बव करण, वरीयान योग, पश्चिम का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. पूरे दिन पंचक लगा रहेगा. हर मा​ह के शुक्ल अष्टमी को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं. मां आदिशक्ति  की कृपा से सभी दुख और संकट मिट जाते हैं, शक्ति, साहस, पराक्रम,  बल, धन, संतान आदि की प्राप्ति होती है.

जो लोग रविवार व्रत हैं, वे सुबह में स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े पहनें. लोटे में जलभर उसमें गुड़, लाल फूल और लाल चंदन डालकर सूर्य देव के मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें. सूर्य चालीसा और सूर्य स्तोत्र का पाठ करें. रविवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. उसके बाद मां दुर्गा की पूजा करें. यह पूजा आप सर्वार्थ सिद्धि योग में कर लें. पूजा के बाद अन्न, लाल या पीले वस्त्र, केसर, गेहूं, तांबा, सोना आदि का दान करें. इससे सूर्य दोष दूर होगा. आपके यश, कीर्ति, धन, धान्य में बढ़ोत्तरी होगी. पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 दिसंबर 2025

  1. आज की तिथि- अष्टमी – 11:59 ए एम तक, उसके बाद नवमी
  2. आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 08:43 ए एम तक, फिर रेवती
  3. आज का करण- बव – 11:59 ए एम तक, बालव – 11:10 पी एम तक, उसके बाद कौलव
  4. आज का योग- वरीयान् – 10:13 ए एम तक, फिर परिघ
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- रविवार
  7. चंद्र राशि- मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • सूर्योदय- 07:13 ए एम
  • सूर्यास्त- 05:33 पी एम
  • चन्द्रोदय- 12:20 पी एम
  • चन्द्रास्त- 01:26 ए एम, दिसम्बर 29

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 ए एम से 06:18 ए एम
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:13 ए एम से 08:43 ए एम
  3. रवि योग: 08:43 ए एम से 06:37 ए एम, दिसम्बर 29
  4. अभिजीत मुहूर्त: 12:02 पी एम से 12:43 पी एम
  5. विजय मुहूर्त: 02:06 पी एम से 02:47 पी एम
  6. निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:50 ए एम, दिसम्बर 29
  7. अमृत काल: 05:23 ए एम, दिसम्बर 29 से 06:55 ए एम, दिसम्बर 29

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 08:30 ए एम से 09:48 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 09:48 ए एम से 11:05 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 11:05 ए एम से 12:23 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 01:40 पी एम से 02:58 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 05:33 पी एम से 07:15 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 07:15 पी एम से 08:58 पी एम
  • चर-सामान्य: 08:58 पी एम से 10:40 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 02:05 ए एम से 03:48 ए एम, दिसम्बर 29
  • शुभ-उत्तम: 05:31 ए एम से 07:13 ए एम, दिसम्बर 29

आज के अशुभ समय

  1. आडल योग- 07:13 ए एम से 08:43 ए एम, 06:37 ए एम, दिसम्बर 29 से 07:13 ए एम, दिसम्बर 29
  2. यमगण्ड- 12:23 पी एम से 01:40 पी एम
  3. गुलिक काल- 02:58 पी एम से 04:15 पी एम
  4. राहुकाल- 04:15 पी एम से 05:33 पी एम
  5. दुर्मुहूर्त- 04:10 पी एम से 04:51 पी एम
  6. राज पंचक- पूरे दिन
  7. दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 11:59 ए एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

पंचांग: 2 शुभ योग में मासिक दुर्गाष्टमी, रविवार व्रत, देखें दिनभर के मुहूर्त


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-28-december-2025-masik-durga-ashtami-muhurat-ravivar-vrat-sarvartha-siddhi-yoga-rahu-kaal-disha-shool-ws-e-10004046.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version