Home Astrology Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की खुलेगी किस्मत, पूर्णिमा पर...

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की खुलेगी किस्मत, पूर्णिमा पर चंद्रमा का बड़ा लाभ योग, बस इन बातों का रखें ख्याल

0
1


Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 02 February 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों के बड़े बदलाव और विशेष लाभ का संकेत दे रहा है. चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में प्रवेश और पूर्णिमा का संयोग आय, लाभ और इच्छापूर्ति के योग बना रहा है. निवेश, शेयर बाजार और रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत हैं. मानसिक रूप से प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि भावुकता में आकर उधार देने या वरिष्ठों से विवाद से बचने की सलाह दी गई है. सही निर्णय और संयम से आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों के बड़े बदलाव और विशेष लाभ का संकेत दे रहा है.आज ग्रहों की चाल में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है.पिछले दो दिनों से चंद्रमा आपके दसवें भाव में थे लेकिन आज वह स्थान बदलकर ग्यारवें भाव में आ चुके है.ग्यारहवां भाव कुंडली में लाभ, आय, इच्छापूर्ति, मित्रों और सामाजिक दायरे का प्रतिनिधित्व करता है.सोमवार और पूर्णिमा का प्रभाव लाभ स्थान में होने से आज का दिन आपको इच्छापूर्ति और आर्थिक लाभ देकर जाएगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, चंद्रमा 11वें भाव में है तो ऐसे में आज का दिन इन्वेस्टमेंट और इनकम के लिए बहुत शुभ है. आज आपको रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या फिर आय का नया स्त्रोत दिलवा सकता है. यदि आप शेयर बाजार या ट्रेडिंग से जुड़े हैं तो आज सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो आपको आज मुनाफा हो सकता है.

आंतरिक रूप से प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे

आज पूर्णिमा है और राशि स्वामी शुक्र के मित्र चंद्रमा है तो आज आप खुद को आंतरिक रूप से प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आज घर में किसी मांगलिक कार्य या उत्सव का माहौल बन सकता है. पूर्णिमा के दिन जैसे चंद्रमा समुद्र में ज्वार भाटा लेकर आता है वैसे ही यह हमारे मन के विचारों में भी उत्तल-पुथल लेकर आ सकता है.

पैसा उधार देने से करें परहेज

आज ज्यादा भावुकता से बचें भावुक होकर किसी को उधार पैसा ना दे या ऐसी कोई वाणी न बोले जिससे आपको बाद में दुख हो. अहंकार को त्यागे लाभ होने पर अहंकार ना करें, वरिष्ठ लोगों से विवाद करने से बच्चे अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आज कफ या छाती से जुड़ी चीजे परेशान कर सकती है ऐसे में ठंडी चीजों से बचें.

तुला राशि के जातक आज करें ये महाउपाय

आज रात को पूर्ण चंद्रमा को देखते हुए उन्हें कच्चे दूध और जल अर्पित करें साथ ही ओम सोम सोमाय नमः का जाप करें यह आपके मन‌ की घबराहट को दूर करेगा और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से राहत देगा भगवान शिव और माता लक्ष्मी को चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं और परिवार सहित प्रसाद के रूप में खाएं यह उपाय धन वर्षा और मिठास लेकर‌ आएगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homeastro

तुला राशि वालों को धन लाभ के योग, निवेश और इनकम के लिए शुभ दिन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-02-february-today-libra-horoscope-in-hindi-purnima-chandra-gochar-dhan-labh-investment-local18-10130975.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version