Home Food Thekua Recipe: छठ पर्व आया नजदीक, जान लें ठेकुआ की ये आसान...

Thekua Recipe: छठ पर्व आया नजदीक, जान लें ठेकुआ की ये आसान रेसिपी, परफैक्ट बनेगा महाप्रसाद – Jharkhand News

0
8


Last Updated:

Thekua Recipe: छठ पर्व नजदीक आ चुका है. इस पर्व में ठेकुआ का खास महत्व है. नई पीढ़ी के कई लोग इसकी रेसिपी नहीं जानते हैं. ऐसे में आज हम आपको महाप्रसाद ठेकुआ की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. जिससे जबरदस्त स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

छठ महापर्व नजदीक आ रहा है. बिहार-झारखंड में यह महापर्व बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है. यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि आस्था, परंपरा और परिवार के एक साथ आने का प्रतीक है. इस पवित्र पर्व पर व्रतधारिणी महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्घ्य अर्पित करती हैं. वहीं, प्रसाद के रूप में हर घर में ठेकुआ बनाया जाता है.

रेसिपी साझा करते हुए प्रमिला देवी ने बताया कि ठेकुआ छठ पूजा का मुख्य प्रसाद होता है. इसे बेहद आसानी के साथ तैयार किया जा सकता है. इसे आटे से तैयार किया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार का रासायनिक पदार्थ या मिलावट नहीं होती. इसका स्वाद वर्षों तक ज़ुबान पर बना रहता है.

उन्होंने आगे बताया कि ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं का आटा, गुड़ या चीनी, कटे हुए नारियल, इलायची पाउडर और घी या रिफाइन की जरूरत होती है. सबसे पहले गुड़ को पहले पानी में घोलकर छान लिया जाता है, ताकि उसमें मौजूद गंदगी अलग हो जाए. यही घोल आटे को गूंथने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ठेकुआ में गुड़ का मीठा स्वाद और सुगंध दोनों मिलते हैं.

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले हल्का मोटा आटा को गुड, बारीक कटे हुए नारियल साथ गूंथा जाता है.आटे को ज्यादा सख्त गूंथा जाता है. इसमें हल्की नमी हो ताकि यह आसानी के साथ चिपके रहे.

उन्होंने आगे बताया गांवों में महिलाएं ठेकुआ को हाथ से या लकड़ी के पारंपरिक सांचे से सजाती हैं. इन सांचों में फूल, पत्ती और बेल-बूटे जैसी डिजाइन उकेरी होती है. अगर यह घर में उपलब्ध न हो तो कांटे का चम्मच का भी डिजाइन बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं. यह डिजाइन न सिर्फ ठेकुआ को सुंदर बनाती है साथ ही पारंपरिक गीत देखने को लगता है.

गूंथे हुए मिश्रण से छोटे-छोटे लोइया बनाकर उन्हें सांचे से दबाया जाता है. फिर इन्हें मध्यम आंच पर देसी घी या रिफाइन में सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है. ध्यान रहे कि आंच बहुत तेज़ न हो, वरना ठेकुआ बाहर से सिक जाएगा और अंदर से कच्चा रह जाएगा.

उन्होंने आगे बताया कि तलने के बाद ठेकुआ को किसी साफ कपड़े या प्लेट पर ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है. जब यह ठंडा हो जाए, तब इसे पीतल या स्टील के डिब्बे में रखा जाता है.खास बात यह है कि ठेकुआ बिना खराब हुए कई दिनों तक सुरक्षित रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

छठ पर्व आया नजदीक, जान लें ठेकुआ की ये आसान रेसिपी, परफैक्ट बनेगा महाप्रसाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-chhath-puja-ka-thekua-kaise-banta-hai-thekua-easy-recipe-local18-ws-kl-9756159.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version