Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 04 February 2026: आज तुला राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर आपके 11वें भाव में हो रहा है, जिससे लाभ, सफलता और मनचाही उपलब्धियों के प्रबल योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि बिजनेस से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.
अजमेर. आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और ग्रहों की स्थिति तुला राशि के जातकों के लिए विशेष संकेत दे रही है. चंद्रमा आज आपकी राशि से ग्यारहवें भाव अर्थात सिंह राशि के अंतिम चरण में संचरण कर रहे हैं. कुंडली में ग्यारहवां भाव इच्छाओं की पूर्ति, आय, लाभ, मित्रों और सामाजिक नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में चंद्रमा का इस भाव में होना अपने आप में अत्यंत शुभ माना जाता है.
आज बुधवार का दिन है, जो बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध से जुड़ा हुआ है. बुध और चंद्रमा का यह सहयोग आपके लिए मानसिक स्पष्टता, तेज निर्णय क्षमता और वित्तीय मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है. आज आपकी सोच व्यावहारिक और संतुलित रहेगी, जिससे आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे.
तुला राशिवालों के काम की होगी तारीफ
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन बहुत अनुकूल है. आपकी समाजशैली और कम्युनिकेशन स्किल्स प्रभावशाली रहेंगी. जो लोग मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, लेखन, सोशल मीडिया या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बड़ी डील फाइनल करने के लिए श्रेष्ठ है. ऑफिस में आपकी सलाह और विचारों को गंभीरता से सुना जाएगा और सराहना की जाएगी.
तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ
चंद्रमा का लाभ भाव में होना यह संकेत देता है कि आज आपकी कोई पुरानी अटकी हुई मनोकामना पूरी हो सकती है.सोच-समझकर और बुद्धि से लिया गया निर्णय आज आपको दीर्घकालीन लाभ दे सकता है.विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ है. जो छात्र उच्च शिक्षा, रिसर्च या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनकी एकाग्रता का स्तर आज बहुत ऊंचा रहेगा.
तुला राशि वाले शुभ कार्य से पहले मुहूर्त अवश्य देखें
परिवार और संबंधों की बात करें तो आज शाम का समय अपनों के साथ बिताने का अवसर मिलेगा. मित्रों का सहयोग आज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. यदि किसी मित्र या करीबी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने की पहल करें सफलता मिलने की पूरी संभावना है.सावधानी की बात करें तो रूप आज दोपहर से रात तक वृष्टिकरण और भद्रा का प्रभाव बना रह सकता है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले मुहूर्त अवश्य देख लें.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-04-february-2026-today-libra-horoscope-in-hindi-chandrama-11th-house-big-profit-success-local18-10137732.html
