Home Astrology aaj ka makar rashifal | 04 February 2026 makar rashifal | 04...

aaj ka makar rashifal | 04 February 2026 makar rashifal | 04 February 2026 capricorn horoscope in hindi

0
4


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 04 February 2026: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा जताएंगे. व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और नए रिश्ते की शुरुआत संभव है. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

मकर राशि आज का राशिफल 

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 4 फरवरी यानी आज का दिन बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है. आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण मकर राशि वालों को रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत और सूझबूझ के चलते सभी कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ है. विशेष रूप से बिजनेस, मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर संकेत दे रहा है. आर्थिक दृष्टि से भी आज लाभ के योग बन रहे हैं. परिवार के सदस्य बच्चों के भविष्य को लेकर सक्रिय नजर आएंगे. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा और आपसी समझ बढ़ेगी. आज उपाय के रूप में गाय को रोटी जरूर खिलाएं. इसी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा ग्रह दोष भी शांत होंगे.

मकर राशि वालों को आज मिलने वाला काम में लाभ
व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं. खासतौर पर तकनीकी क्षेत्र, वाहन, मेडिकल और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े व्यवसाय में तेजी देखी जा सकती है. साझेदारी में काम करने वालों को भी आज लाभ मिलने के योग हैं. आज वाहन और आभूषण से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश के लिहाज से भी दिन अनुकूल है, हालांकि बड़े फैसले सोच-समझकर लें. फिजूलखर्ची से बचना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

मकर राशि वालों के सेहत में होगा सुधार
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला है. जो जातक किसी बीमारी से परेशान थे, उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. मानसिक तनाव भी कम रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. नियमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

मकर राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन खास हो सकता है. धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeastro

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशिवालों का चमकेगा भाग्य! बिजनेस- नौकरी में सफलता


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-04-february-2026-today-capricorn-horoscope-in-hindi-success-business-job-new-turn-in-love-local18-10138015.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version