Wednesday, February 4, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Aaj Ka Singh Rashifal 04 february 2026: कामकाज में आएगी गति, व्यापार में बढ़ोतरी, इस क्षेत्र में आज फायदे के संकेत, पढ़ें राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 04 February 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज ग्रहों की बढ़िया स्थिति है. सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर माना जा रहा है. आज कामकाज में गति बनी रहेगी और किसी बड़े अवरोध की संभावना नहीं है. भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. जानें आज के पूरे दिन का हाल…

Aaj Ka Singh Rashifal 04 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज सिंह राशि वालों के कामकाज में गति बनी रहेगी और किसी बड़े अवरोध की संभावना नहीं है. भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

सिंह राशि वालों का करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर की दृष्टि से यह दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं या स्थान परिवर्तन का मन बना रहे हैं, उन्हें आज किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. ऑफिस या कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान रहेगा. टीमवर्क से लाभ होगा और जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे. वहीं, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है.

सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सतर्कता जरूरी है. मौसम में हो रहे बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है. सर्दी, जुकाम, खांसी या हल्का बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का ध्यान रखें और ठंडी हवा से बचें. खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है.

सिंह राशि वालों का व्यापार और आर्थिक राशिफल
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज सिंह राशि के जातकों की फंसी हुई पूंजी या उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना कम है. हालांकि, व्यापार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. विशेष रूप से कैटरिंग, टेंट, होटल और इवेंट से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है. नए ऑर्डर मिलने से आमदनी में सुधार होगा. आज चंद्रमा कन्या राशि में है, जिससे सफेद वस्तुओं जैसे चांदी, शक्कर, मिश्री, चावल आदि में निवेश करने से लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि वालों का लव लाइफ और पारिवारिक राशिफल
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों में आज दिन सामान्य रहने वाला है. पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी समझ से इन्हें सुलझाया जा सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. लव रिलेशन में रहने वाले जातकों को अपनी बात सोच-समझकर कहनी चाहिए, क्योंकि किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है. अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है. विवाह से जुड़ी चर्चा शुरू हो सकती है, जो आगे चलकर सकारात्मक परिणाम दे सकती है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, बुधवार और फाल्गुन माह की शुरुआत के चलते कुछ उपाय लाभकारी हो सकते हैं. घर से बाहर निकलते समय थोड़ा सूखा खड़ा धनिया मुंह में रखकर निकलना शुभ माना गया है. इससे दिन अच्छा गुजर सकता है. इसके अलावा पूरे फाल्गुन माह में भुना हुआ चना खाने से परहेज करना लाभकारी रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeastro

सिंह: कामकाज में आएगी गति, व्यापार में बढ़ोतरी, इस क्षेत्र में आज बड़ा फायदा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-04-february-2026-today-leo-horoscope-in-hindi-astro-prediction-love-career-business-health-money-local18-10138252.html

Hot this week

Topics

Exit mobile version