Home Food Baby Healthcare Tips | homemade cerelac powder | healthy cerelac for babies...

Baby Healthcare Tips | homemade cerelac powder | healthy cerelac for babies | baby food recipe at home

0
1


Last Updated:

Baby Healthcare Tips: बच्चों की शुरुआती सेहत के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है. बाजार में मिलने वाले सेरेलेक में कई बार प्रिज़र्वेटिव और अतिरिक्त शुगर पाई जाती है, जो शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा सुझाई गई घर पर बनी हेल्दी सेरेलेक पाउडर रेसिपी एक सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प है. इस सेरेलेक को चावल, गेहूं, दालें और सूखे मेवों जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है.

Homemade Cerelac Powder Recipe: आजकल मार्केट में मिलने वाले बेबी फूड में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स, शुगर और साल्ट होते हैं, जो आपके बच्चे की सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं. ऐसे में घर पर ही सेरेलेक तैयार करना सबसे सुरक्षित और हेल्दी ऑप्शन है. फूड ब्लॉगर और न्यूट्रिशनिस्ट कल्पना शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए घर पर सेरेलेक बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी शेयर की है.

बेबी फूड क्यों है जरूरी: उन्होंने बताया कि जन्म से 6 महीने तक बच्चे को मां का दूध सबसे जरूरी है. 6 महीने के बाद बच्चे को धीरे-धीरे ठोस खाना देना शुरू करें. बच्चों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है, इसलिए उन्हें आसानी से पचने वाला खाना देना चाहिए. घर पर सेरेलेक बनाने की सामग्री 50 ग्राम मखाने, 7-8 चम्मच पोहा, 7-8 चम्मच सादा ओट्स, 40 बादाम, 40 काजू, थोडा देसी घी की आवश्यकता होती है.

कल्पना शर्मा ने बताया कि यह सभी इंग्रीडिएंट्स बच्चों की ग्रोथ और न्यूट्रिएंट्स की जरूरतों को पूरा करते हैं. इसे बनाने के लिए एक बड़े चम्मच देसी घी में मखाने को कुरकुरा होने तक भूनें. क्रंचीनेस चेक करने के लिए हाथ से मसलकर देख लें. पोहे और ओट्स भूनना अलग पैन में पोहे और ओट्स को हल्का भून ले. इसके बाद काजू और बादाम भूनना भुने हुए पोहे और ओट्स में काजू और बादाम डालकर 3-4 मिनट भूनें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके बाद सभी इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर ठंडा होने दें. मिक्सर ग्राइंडर में पिसकर बारीक पाउडर बना लें. ध्यान रखें कि काजू और बादाम अच्छे से पिस जाएं. फिर तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखें. एक बार में ज्यादा मात्रा न बनाएं, क्योंकि हवा लगने से यह जल्दी खराब हो सकता है. इस्तेमाल से पहले साफ, सूखी चम्मच का ही उपयोग करें, ताकि नमी न पहुंचे और स्वाद व गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे.

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि बाजार सेरेलेक की बजाय यही घर का बना सेरेलेक सेहत के लिए ज्यादा सुरक्षित और पौष्टिक होता है. स्वाद में बदलाव लाने के लिए इसमें कभी-कभी केला या खजूर मिलाया जाता है. बच्चे की उम्र, पाचन क्षमता और पसंद के अनुसार इसमें अन्य हेल्दी इंग्रीडिएंट्स भी शामिल किए जा सकते हैं. यह बच्चों को भी बहुत भी पसंद आता है और वे इसे आसनी से खा भी लेते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि घर पर बने इस सेरेलेक पाउडर को खिलाने से बच्चे को प्राकृतिक और संतुलित पोषण मिलता है, जिससे उसकी शारीरिक व मानसिक विकास प्रक्रिया मजबूत होती है. मखाने, ओट्स और पोहा ऊर्जा देते हैं, जबकि बादाम और काजू दिमागी विकास, हड्डियों की मजबूती और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव, अतिरिक्त शुगर या नमक नहीं होता, जिससे बच्चे का पाचन तंत्र सुरक्षित रहता है और एलर्जी या पेट की समस्या का खतरा कम होता है. यह हल्का, आसानी से पचने वाला और स्वादिष्ट होने के कारण बच्चे इसे खुशी-खुशी खाते हैं.

homelifestyle

Baby Healthcare Tips: अब बाजार का सेरेलेक नहीं! घर पर बनाएं हेल्दी पाउडर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-baby-healthcare-tips-homemade-healthy-cerelac-powder-recipe-local18-10137571.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version