Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 December 2025 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ के जातकों के लिए आज सुख और दुख दोनों का है. इनकी लव लाइफ थोड़ा उथल-पुथल रहेगा. कुछ उपाय करना न भूलें. यही आपको बचाएंगे.
यहां करें पैसों का निवेश, खूब होगा फायदा

वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें व्यवसाय के क्षेत्र में बड़े फैसलों से बचना चाहिए. बहुत जरूरी हो तो आप इन फैसलों को लेने से पहले बड़े बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में काम के दबाव को लेकर तनाव में रहेंगे. आज आप नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखने की जरूरत है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में निवेश करें. इससे भविष्य में आपको तगड़ा मुनाफा होगा.
हो सकती है नोकझोंक
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को भी थोड़ा वक्त जरूर दें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना आपके लाइफ पार्टनर से आपकी नोकझोंक हो सकती है. आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और केले की जड़ में हल्दी, गुड़ और चने की दाल को जल में डालकर अर्पण करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-11-december-today-taurus-horoscope-love-career-business-troubled-by-mental-stress-local18-9948810.html
