Home Astrology aaj ka vrishabh rashifal 16 December today taurus horoscope love career business,...

aaj ka vrishabh rashifal 16 December today taurus horoscope love career business, वृषभ राशि वालों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, क्या कहता राशिफल

0
0


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिला-जुला रहेगा यानि किसी में लाभ होगा तो किसी में नुकसान होगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन इन राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 16 दिसम्बर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और अचानक आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज वो परीक्षा सम्बंधित तैयारियों को लेकर थोड़ा परेशान भी रहेंगे. यदि कोर्ट-कचहरी में आपका कोई पुराना मुकदमा है तो उसके कारण भी आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है.

बिजनेस में बड़े फैसलों को लेने का अहम दिन

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार रहने वाला है. आज आप अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं. इससे आपको मुनाफा भी होगा. इसके अलावा जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में बिना किसी तनाव के काम करेंगे. आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसे समय से पूरा भी कर पाएंगे. आज आपको बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है.

प्रपोज के लिए अच्छा समय

वृषभ राशि के जातक जो सिंगल हैं, आज वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. आज आप प्रपोज करेंगे तो इससे आपको सफलता भी जरूर मिलेगी. जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज वो कहीं घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी बेहतरीन रहेगा. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें. इसके अलावा आज आप 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो इससे आपके जीवन में आने वाले अनजान ऑफत दूर होगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-16-december-today-taurus-horoscope-love-career-business-local18-9965029.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version