Last Updated:
Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. दिन अनुकूल रहने के साथ यात्रा का भी योग बन रहा है. काम करने वाले स्थल पर सम्मान मिलेगा और सामाजिक कार्यो में दिलचस्पी बढ़ेगी. वहीं नौकरी का भी ऑफर…और पढ़ें

किसी अनजान ब्यक्ति के बहकावे में आने से बचें. आत्मविश्वास बनाए रखें,
गया. 17 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. साथ ही सौभाग्य योग और शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा. बात वृश्चिक राशि कि करें तो गया के मंत्रालय वैदिक पाठशाला के पंडित राजा आचार्य के अनुसार इस राशि के जातक को आज के दिन मातृशक्ति की आराधना करना शुभ होगा. आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी. परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी.
यात्रा का बन रहा है योग
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और यात्रा का भी योग बन रहा है. किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलकर आपको नयी दिशा भी मिल सकती है. आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नये लोगों से मुलाकात होगी और भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में व्यस्त होंगे. किसी को भी अप्रिय शब्द ना कहें और अनजान व्यक्ति के बहकावे में ना आएं. आत्मविश्वास बनाएं रखें और बुद्धिमानी से ही समस्या का समाधान संभव है.
विवाद से बचने की है जरूरत
वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा. ऑफिस का माहौल काम के लिए अच्छा रहेगा. हर काम में सफलता मिलेगी. सम्मान बढ़ेगा. जूनियर कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है. ऑफिस की बातें घर पर ना लाएं और किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें. परिजनों पर गुस्सा ना निकालें और ठंडे दिमाग से काम करें.
नौकरी का मिल सकता है ऑफर
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आप किसी के कहने में आकर अपने बिजनेस में कोई बदलाव ना करें. आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है. आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है. आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए काम को लेकर भी आपका थोड़ी टेंशन रहेगी. परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.
January 17, 2025, 07:05 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashi-scorpio-horoscope-get-an-offer-for-the-job-you-left-yoga-for-travel-career-business-local18-8965547.html
