Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 13 December: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज यानी 13 दिसंबर 2025 को लाभ और चुनौतियों का दिन है. इसके साथ ही दांपत्य जीवन में मतभेद की संभावना है. डॉक्टर कुणाल कुमार झा के उपायों से दांपत्य जीवन में शांति और समृद्धि संभव है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.
दरभंगा: वृश्चिक राशि वालों के लिए 13 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण दिन है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. लेकिन उसके भी कुछ उपाय है, जिसको करके आप अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा से.
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लग्नस्त सूर्य और बुध होने के कारण दांपत्य जीवन में मतांतर कारक योग बन रहा है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा लाभस्त होने के कारण सभी क्षेत्रों में लाभ कारक योग बन रहा है. साथ ही, बृहस्पति भाग्यश्त होने के कारण धर्म और पुण्य कार्यों में प्रवृत्ति कारक योग बन रहा है.
लग्नस्त सूर्य और बुध होने के कारण तथा मंगल व्यस्त होने के कारण दांपत्य जीवन में मतांतर और स्थान हनी कारक योग बन रहा है. इसलिए, आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अशुभत्व जन्य दोषों का समन करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए.

करें ये उपाय
काला रंग का वस्त्र धारण करें. पीपल के वृक्ष में काला तिल, गुड़ और जल मिश्रित करके अर्पण करें. गाय के घी में सिंदूर घोल करके हनुमान जी के ऊपर अर्पण करें. पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, वाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ और दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ करें. इन उपायों से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभकारक हो सकता है और अशुभत्वों की कमी हो सकती है. इन उपाय को करके आप अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि कायम कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपाय को करके अशुभत्व जन्य दोषों का समन किया जा सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-13-december-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-local18-ws-ekl-9956583.html
