Home Astrology aaj ka Vrishchik rashifal 25 November 2025 Scorpio horoscope in hindi Grah...

aaj ka Vrishchik rashifal 25 November 2025 Scorpio horoscope in hindi Grah Yog Shubh Ashubh Revealed

0
2


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 25 November: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति मिली-जुली रहेगी. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि लग्न में सूर्य और मंगल के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. वहीं, तृतीय भाव में चंद्रमा और लग्न में शुक्र की स्थितियां शत्रु नाश और लाभ का योग बना रही हैं. मंगलवार के दिन कुछ विशेष धार्मिक उपायों से ग्रहों के दोषों को कम किया जा सकता है. जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

ख़बरें फटाफट

दरभंगाः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज 25 नवम्बर 2025 मंगलवार के दिन ग्रहों की स्थिति कुछ शुभ और कुछ बाधा कारक योग दर्शा रही है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, लग्न में सूर्य और मंगल की स्थिति विशेष रूप से वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है. साथ ही, तृतीय भाव में चंद्र और लग्न में शुक्र की ग्रहस्थिति शत्रु नाश और कुछ लाभ के योग भी बनाती है. इस दिन के लिए कुछ विशेष धार्मिक उपाय भी बताए गए हैं, जिनसे ग्रहों की बाधाओं को कम किया जा सकता है.

ग्रह स्थिति शुभ-अशुभ के मिश्रण से भरपूर
दरभंगा के ज्योतिर्मठ विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा, के अनुसार, 25 नवंबर 2025 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का समय विशेष रूप से मिश्रित परिणामों वाला रहेगा. इस दिन मंगलवार होने के कारण मंगल और सूर्य की ग्रह स्थिति शुभ-अशुभ के मिश्रण से भरपूर है. इस दिन वैवाहिक जीवन में बाधाएं और उतार-चढ़ाव की संभावना है. सूर्य एवं मंगल के लग्न में होने से वैवाहिक जीवन में तनाव और विवाद की आशंका जताई जा रही है. यदि विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो इसमें बाधाएं आ सकती हैं.
शुभ उपाय और सलाह
उन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जो आज का दिन शुभ बनाने की इच्छा रखते हैं, डॉ. झा ने कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक एवं धार्मिक उपाय सुझाए हैं. उन्होंने कहा कि वाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करना आवश्यक है. साथ ही हनुमान जी का बजरंग बाण का पाठ और गाय के घी में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करना लाभकारी रहेगा. दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ भी शुभ फलदायक माना गया है.

स्वास्थ्य और व्यक्तित्व
ग्रहों की स्थिति के अनुसार, जिस व्यक्ति का कुंडली में शत्रु ग्रह शनि और राहु की स्थिति विशेष रूप से शत्रु वृद्धि कर रही है. उसे सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसमें शोकाकुल कारक केतु का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दिन लाल वस्त्र धारण करना शुभ फलदायक रहेगा. कुल मिलाकर, राजा सुर्य एवं मंगल के योग के कारण इस दिन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव दिख रहे हैं. ज्योतिषीय उपायों का पालन कर, इस दिन को खुशियों तथा शुभता से भरपूर बनाया जा सकता है. ग्रहों की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए शुभकामनाएँ दी जाती हैं.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

दिनभर रहेगा क्या तनाव? वृश्चिक राशि के वैवाहिक जीवन को लेकर बड़ा संकेत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-25-november-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-grah-yog-shubh-ashubh-revealed-local18-ws-el-9888565.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version