Home Astrology february monthly horoscope 2026 scorpio libra sagittarius | february masik rashifal 2026...

february monthly horoscope 2026 scorpio libra sagittarius | february masik rashifal 2026 vrischik tula dhanu | तुला, वृश्चिक और धनु के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना? जानें अपना मासिक राशिफल

0
0


Last Updated:

February Monthly Horoscope 2026: फरवरी का महीना तुला और वृश्चिक राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव और थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है. तुला वाले पारिवारिक विवाद से परेशान हो सकते हैं, जिससे तनाव होगा, वहीं वृश्चिक वालों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आप पर आ सकता है. हालांकि धनु राशिवालों का यह महीना सफलतादायक है.

तुला, वृश्चिक और धनु का फरवरी का मासिक राशिफल.

February Monthly Horoscope 2026: फरवरी का महीना तुला राशि के लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. इस दौरान घर परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगा. वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फ़रवरी महीने की शुरुआत थोड़ी मुश्किलों भरी रह सकती है. जबकि धनु राशिवालों के लिए फ़रवरी की शुरुआत शुभता और सफलता लिए है. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु का फरवरी का मासिक राशिफल.

तुला मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Libra Monthly Horoscope February)

गणेश कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए फ़रवरी का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. इस माह आपको कभी खुशी कभी गम देखने को मिल सकता है. मसलन फ़रवरी महीने की शुरुआत में जहां आपके लिए बेहद अनकुल साबित होने वाली है और इस दौरान आपको करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ मिलेगा, वहीं माह के दूसरे सप्ताह में जीवन से जुड़ी कुछ बाधाएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी. इस दौरान घर परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगा. जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है. ऐसे में आपको छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए. नए मित्रों के साथ जुड़ाव होने पर पुराने मित्रों की उपेक्षा करने की भूल बिल्कुल न करें.

फ़रवरी माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. यह समय कमीशन या फिर कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. व्यवसाय के सिलसिले में की गई लंबी या छोटी दूरी की यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी. कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इस दौरान आपका समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अधिक बीतेगा. आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है. वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर दें तो कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. सेहत की दृष्टि से आपको फ़रवरी महीने के उत्तरार्ध में अपना खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी.

वृश्चिक मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Scorpio Monthly Horoscope February)

गणेशजी कहते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फ़रवरी महीने की शुरुआत थोड़ी मुश्किलों भरी रह सकती है. इस दौरान आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी. माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आप पर आ सकता है. इस दौरान कारोबार में भी आपको अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है लेकिन आप कड़ी मेहनत और प्रयास के जरिए इन सभी समस्याओं से पार पाने में सफल होंगे. जो लोग लंबे समय से करिअर की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे. उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि यह स्थित सिर्फ कुछ दिन ही रहेगी और माह के दूसरे सप्ताह के बाद से आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरु हो जाएंगे और आपको करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलनी शुरु हो जाएगी. पेशेवर रूप से आने वाला समय आपके लिए बेहद शुभ और सफलता लिए रहेगा.

नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. माह के मध्य में आपको सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से लाभ होगा. इस दौरान आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा. परिवार या मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं. माह के उत्तरार्ध में परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से फ़रवरी का महीना शुभ साबित होगा. लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. सेहत की दृष्टि से फ़रवरी का महीना सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने खान-पान और दिनचर्या का खूब ख्याल रखें.

धनु मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Sagittarius Monthly Horoscope February)

गणेश कहते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए फ़रवरी माह की शुरुआत शुभता और सफलता लिए है. माह के पहले सप्ताह में ही करिअर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलेंगी. जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा. कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा. भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. माह के मध्य में आपको धन से संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी. इस दौरान आप अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च होने पर आर्थिक चिंता सताएगी. इस दौरान धन का लेन-देन करते समय बेहद सावधानी बरतनी होगी.

यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आप धन से जुड़े सभी मामले को क्लीयर करते हुए ही आगे बढ़ें और जरूरत रहेगी. धन से संबंधित मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें, अन्यथा आपको लाभ की बजाय आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. माह के उत्तरार्ध में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उलझन दूर होने पर आप सुकून महसूस होंगे. विरोधी परास्त होंगे. माह के अंत में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी. प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल साबित होगा. यदि आपक किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी. अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है.

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

तुला, वृश्चिक, धनु के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? जानें अपना मासिक राशिफल




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-february-2026-vrischik-tula-dhanu-masik-rashifal-scorpio-libra-sagittarius-zodiac-predictions-10125646.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version