Home Astrology aaj ka Vrishchik rashifal 3 February 2026 Scorpio horoscope in hindi Dhan...

aaj ka Vrishchik rashifal 3 February 2026 Scorpio horoscope in hindi Dhan Yog

0
1


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 3 February 2026: दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, आज वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य, मंगल और बुध मिलकर ‘त्रिग्रही धन योग’ बना रहे हैं. जहां एक ओर बंपर आर्थिक लाभ की संभावना है. वहीं शनि और शुक्र की चाल कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. जानें आज के दिन को शुभ बनाने के लिए कौन से 5 अचूक उपाय करने चाहिए.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक और सुख-सुविधाओं के नजरिए से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. दरभंगा के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज 3 फरवरी 2026 मंगलवार के दिन वृश्चिक राशि की कुंडली में तीन बड़े ग्रह एक साथ धन प्राप्ति कारक योग का निर्माण कर रहे हैं. जो जातकों के लिए समृद्धि के द्वार खोल सकता है.

सूर्य, मंगल और बुध का अद्भुत संयोग
ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज माघ कृष्ण द्वितीया तिथि है. वर्तमान ग्रह स्थिति में सूर्य और मंगल दोनों ही धन प्राप्ति के प्रबल योग बना रहे हैं. इसके साथ ही बुध के चतुर्थ भाव में होने से यह त्रिग्रही धन योग और भी शक्तिशाली हो गया है. चंद्रमा के कर्म स्थान पर होने के कारण जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सुख की प्राप्ति होगी.

क्लेश और धन हानि के भी संकेत
जहां एक तरफ धन लाभ के योग हैं. वहीं कुछ ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है. बृहस्पति असमस्त होने के कारण मानसिक तनाव या पारिवारिक क्लेश का योग बना रहे हैं. शुक्र तृतीय भाव में होने से पिता या मित्र पक्ष की ओर से कोई दुखद समाचार मिलने की आशंका है. शनि पंचम भाव में शनि की उपस्थिति संतान पक्ष की चिंता और संचित धन में अचानक हानि (हरण कारक योग) का संकेत दे रही है.

नक्षत्र शांति के लिए करें ये विशेष उपाय
डॉ.कुणाल झा के अनुसार ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और सुख-समृद्धि के लिए निम्नलिखित उपाय रामबाण साबित होंगे. वस्त्र और पूजा मंगलवार होने के कारण लाल रंग के वस्त्र पहनें. गाय के घी में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चोला या तिलक अर्पित करें. सूर्य देव की प्रसन्नता के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र और संकटों से मुक्ति के लिए वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें. दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ और एकादश अध्याय का पाठ अवश्य करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत! बना ‘त्रिग्रही धन योग’, जानें राशिफल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-3-february-2026-scorpio-horoscope-in-hindi-dhan-yog-local18-ws-kl-10133409.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version