Last Updated:
Can diabetics eat chikoo: डायबिटीज होने पर खानपान का काफी ख्याल रखना होता है वरना शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है. कुछ फलों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है. चीकू एक ऐसा ही फल है, जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है. इसका सबसे बड़ा कारण इसमें मौजूद नेचुरल शुगर है. चीकू में बहुत ज्यादा ‘ग्लाइसेमिक लोड’ होता है यानी जब आप इसे खाते हैं, तो आपके ब्लड शुगर लेवल में काफी तेजी से बढ़ोतरी होती है.
फल का सेवन करना हेल्दी रहने का बेहद ही आसान और स्वस्थ तरीका है. फल खाना हर किसी को भाता है. हालांकि, डायबिटीज की बात करें तो इस बीमारी में फलों का सेवन जरा संभल कर करना चाहिए, क्योंकि कुछ फलों में शुगर लेवल काफी हाई होता है. ऐसा ही एक फल है चीकू. इस फल का स्वाद काफी लोगों को भाता है और इसमें ढेरों पोषक तत्व होते हैं, बावजदू इसके डायबिटीज में इस फल को खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. डायबिटीज के मरीज जानकारी न होने पर इसे खा तो लेते हैं, लेकिन शुगर लेवल बढ़ सकता है. इस बारे में स्टडी भी हुई है. चलिए जानते हैं डायबिटीज में चीकू खाने के नुकसान.
चीकू में पोषक तत्वों का खजाना है: भले ही यह बाहर से साधारण दिखता हो, लेकिन चीकू में कई सेहतमंद फायदे होते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक, यह सेहत के लिए बहुत अच्छा है. इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भरपूर होते हैं. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं. इंटरनेशनल साइंस एंड रिसर्च जर्नल की एक स्टडी के मुताबिक, यह हड्डियों की मजबूती, आंखों की रोशनी और फेफड़ों की सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ पाचन को भी सुधारने में मदद करता है.
चीकू दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा है. खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए ये बढ़िया उपाय है. कब्ज, पेट फूलना और डायरिया जैसी दिक्कतों को कम करने में ये अच्छा काम करता है. इसमें मौजूद नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते हैं. ये शरीर में होने वाली गर्मी को भी कम करता है, साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर (BP) कंट्रोल करने में भी चीकू का अहम रोल है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर जैसे फ्रक्टोज और सुक्रोज शरीर को तुरंत एनर्जी देती हैं, इसलिए जो लोग थका हुआ महसूस करते हैं या जिम में वर्कआउट करते हैं, उनके लिए ये अच्छा विकल्प है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ‘E’ और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को झुर्रियों से बचाते हैं और नेचुरल ‘एजिंग रोधी’ की तरह काम करते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को होने वाली उल्टी और चक्कर जैसी दिक्कतों को कम करने में भी चीकू फायदेमंद है.
क्या डायबिटीज के मरीज चीकू खा सकते हैं?- चीकू डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है. इसका सबसे बड़ा कारण इसमें मौजूद नेचुरल शुगर है. चीकू में बहुत ज्यादा ‘ग्लाइसेमिक लोड’ होता है यानी जब आप इसे खाते हैं, तो आपके ब्लड शुगर लेवल में काफी तेजी से बढ़ोतरी होती है.
इसी वजह से डॉक्टर ये सलाह देते हैं कि जिनका शुगर कंट्रोल में नहीं है, वे इस फल को गलती से भी अधिक न खाएं. अगर आपको चीकू खाना है तो बहुत कम मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही खाएं.
चीकू किसे नहीं खाना चाहिए?- डायबिटीज के मरीज या जिनका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है, उन्हें चीकू खाने से बचना चाहिए. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल पर असर पड़ सकता है. कुछ लोगों को कुछ फल पसंद नहीं आते. चीकू में मौजूद ‘लेटेक्स’ और ‘टैनिन’ जैसी चीजों से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहली बार चीकू ट्राई करने वाले लोग थोड़ा ध्यान रखें.
अगर आप वजन कम करने वाली डाइट पर हैं तो चीकू आपके लिए सही नहीं है. इसमें कैलोरी और शुगर ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है. सुरक्षित रहने के लिए चीकू की जगह अमरूद, सेब या बेरी खाना बेहतर है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-can-diabetics-eat-chikoo-or-not-check-out-the-doctors-advice-kya-diabetes-me-sapota-or-chikoo-kha-sakte-hain-jane-fayde-nuksan-10134121.html
