Home Astrology Baglamukhi Temple: बेहद खास है हिमाचल का ये मंदिर, पांडवों ने की...

Baglamukhi Temple: बेहद खास है हिमाचल का ये मंदिर, पांडवों ने की थी स्‍थापना, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी टेक चुके माथा

0
10


Last Updated:

Baglamukhi Mata Temple Kangra: अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शांति, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति का मेल हो, तो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मां बगलामुखी मंदिर ज़रूर जाएं. यह मंदिर मां बगलामु…और पढ़ें

बेहद खास है हिमाचल का ये मंदिर, बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे भी टेक चुके हैं माथा

बगलामुखी मंदिर हिमाचल प्रदेश

हाइलाइट्स

  • मां बगलामुखी मंदिर कांगड़ा में स्थित है.
  • मंदिर का निर्माण पांडवों ने अज्ञातवास में किया था.
  • मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत पसंद है.

Baglamukhi Mata Temple Kangra: बगलामुखी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है. मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में से एक हैं और इन्हें बुराई को खत्म करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. माना जाता है कि यह मंदिर भारत के 108 प्राचीन मंदिरों में से एक है. ‘बगलामुखी’ नाम दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है- ‘बगला’ यानी दुल्हन और ‘मुखी’ यानी चेहरा. इसका मतलब है कि देवी के चेहरे या रूप में ऐसी शक्ति है जो बुरी शक्तियों को रोकती है और शत्रुओं को परास्त करती है. बॉलीवुड के कई फेमस सितारे इस मंदिर में आ चुके हैं. आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा
सत्य युग में एक बार बहुत भयंकर तूफान आया था जिससे पृथ्वी पर संकट आ गया. तब भगवान विष्णु ने भगवान शिव से समाधान पूछा. भगवान शिव ने कहा कि देवी शक्ति से मदद मांगो. फिर भगवान विष्णु ने हरिद्रा सरोवर (हल्दी का तालाब) के किनारे देवी पार्वती की तपस्या की. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर देवी पार्वती वहां से बगलामुखी के रूप में प्रकट हुईं और तूफान को शांत कर दिया.

पीले रंग का खास महत्व
मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत पसंद है. इस कारण मंदिर को भी पूरी तरह पीले रंग में रंगा गया है. मंदिर की दीवारें, गुंबद और खंभे सभी पीले रंग के हैं. भक्त भी पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और पीले रंग की मिठाई जैसे बेसन के लड्डू चढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें- कहीं आप भी तो तिलक लगाते समय नहीं करते ये बड़ी गलती, इन नियमों को रखें ध्यान तभी मिलेगा पूरा का पूरा फल!

रामायण से जुड़ाव
कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने रावण को हराने से पहले हनुमान जी की सलाह पर मां बगलामुखी की पूजा की थी. मान्यता है कि मां बगलामुखी की पूजा करने से शत्रु कमजोर हो जाते हैं.




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/baglamukhi-temple-kangra-himachal-pradesh-built-by-pandavas-in-one-night-interesting-facts-9163515.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version