Home Astrology Dhanu Rashifal: आज जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबन, व्यापार में...

Dhanu Rashifal: आज जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबन, व्यापार में होगा लाभ, बस स्वास्थ्य का रखें ध्यान

0
2


Last Updated:

Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. आज आपको नेत्र संबंधी कोई परेशानी हो सकती है.धनु राशि के जातकों को अपने जीवन साथी से थोड़ी बहुत अनबन…और पढ़ें

X

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन  

15 अप्रैल 2025 को धनु राशि के जातकों का दिन काफी व्यस्तताओं से भरा रहेगा. आज के दिन धनु राशि को थोड़ी बहुत परेशानियां भी हो सकती है. आज के दिन कई राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन ग्रहों की चाल ऐसी है कि धनु राशि के खिलाफ कोई षड्यंत्र हो सकता है. जिस कारण इन्हें थोड़ी मुसीबत हो सकती है.

ऐसे में राशि के जातकों को चाहिए कि वह आज के दिन काफी सतर्क रहें तथा किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें. आज धनु राशि के जातकों को किसी चीज का डर सता सकता है. आज के दिन इन्हें काफी संयमित होकर कोई भी काम करने की जरूरत है. अगर आप जल्दी बाजी में कोई काम करेंगे तो उससे भी आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज आपको नेत्र संबंधी कोई परेशानी हो सकती है, साथ ही पेट से संबंधित कोई परेशानी भी सामने आ सकती है. धनु राशि के जातकों को चाहिए कि आज के दिन आप किसी दूसरे के झगड़े से पूरी तरह से दूर रहें. आज धनु राशि के जातकों को अपनी बोली पर काफी नियंत्रण रखने की जरूरत है. खासकर अगर आप किसी पारिवारिक सदस्य के साथ बात कर रहें हों, तब कोशिश करें कि आप हर बात सोच समझकर कहें. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको अपने कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसका फल आपको अपेक्षा अनुरूप नहीं मिलेगा.

जीवनसाथी से हो सकती है अनबन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने जीवन साथी से थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है. लेकिन अगर आप कारोबार में जुड़े हैं. आपको आज धन का लाभ हो सकता है. आज के दिन आपको नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तब आपको उसके लिए आज इंतजार करना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वह आज किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने काम या परिवार किसी भी मामले में दखलंदाजी नहीं देनी चाहिए. धनु राशि के जातक आज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें तथा मंदिर में घी का दीपक जलाएं तो उनके लिए फायदा हो सकता है. आज के दिन के लिए इनका शुभ अंक 6 है.

homeastro

आज जीवनसाथी के साथ हो सकती अनबन, व्यापार में होगा लाभ, स्वास्थ्य का रखें ध्यान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-sagittarius-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-today-your-luck-local18-9175835.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version