Last Updated:
Dhanu Rashifal : ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है. उनके जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है. इनके प्रेम संबंधों से जुड़े किसी प्रकार के रिश्तों में काफी सकारात्मकता…और पढ़ें
title=धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
/>
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
जमुई. ग्रह-नक्षत्र और सितारे प्रतिदिन अपनी दशा, दिशा और चाल बदलते रहते हैं. उनकी हर बदली चाल का असर सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. 10 जनवरी को इसका असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है. 10 जनवरी को धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. 10 जनवरी का दिन धनु राशि के जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, करियर से जुड़े कई बड़े कारकों को लेकर आ सकता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है. उनके जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है. इनके प्रेम संबंधों से जुड़े किसी प्रकार के रिश्तों में काफी सकारात्मकता देखने को मिल सकती है. उन्होंने बताया कि लंबे समय से अगर आप किसी प्रेम को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं, तब आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है.
धन लाभ के बन रहे हैं योग, मिलेगा लाभ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज का दिन उनके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है. धनु राशि के जातकों ने जो काम सोच कर रखा है, आज वह काम पूरा हो सकता है. ये आज अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं. साथ ही व्यापार में इनको काफी लाभ होगा. उन्होंने बताया कि जो धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन इतना अच्छा रहने वाला है कि इन्हें अपने संतान से भी किसी प्रकार की बड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. अगर धनु राशि के कोई जातक कारोबार से जुड़े हैं, तब उसमें उन्हें काफी लाभ मिल सकता है. या अगर कोई सामाजिक क्षेत्र के कार्यों से जुड़ा है, तब उसमें मान-सम्मान प्राप्त होने के भी अवसर दिखाई दे रहे हैं.
नई नौकरी के मिल सकते हैं अवसर, करें यह उपाय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर कोई जातक नौकरी की तलाश में हैं, तब आज उन्हें नौकरी का नया अवसर प्राप्त हो सकता है. धनु राशि के जातकों के सेहत में आज से सुधार देखने को मिल सकता है. पिछले कई दिनों से लगातार चली आ रही स्वास्थ संबंधी परेशानियां आज कम हो जाएगी. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए तथा इन्हें भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. गणेश जी की पूजा करने से उनके मनोवांछित लाभ पूर्ण हो सकते हैं. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 5 है और शुभ रंग हरा है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-sagittarius-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-one-sided-love-will-be-fulfilled-local18-8950491.html
