Home Astrology Dhanu Rashifal: Be careful while driving or else you may be a...

Dhanu Rashifal: Be careful while driving or else you may be a victim of an accident, offering water to the moon will be beneficial

0
13


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि का जीवन थोड़ा खर्चीला रह सकता है. आज इनके धन का काफी व्यय हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज इन्हें काफी सोच-समझ कर पैसे खर्च करने चा…और पढ़ें

X

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

23 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज के दिन विशाखा नक्षत्र में वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है. जिसका फायदा कई राशियों को मिलेगा. हालांकि इस योग का विशेष फायदा धनु राशि के जातकों पर नहीं पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि का जीवन थोड़ा खर्चीला रह सकता है. आज इनके धन का काफी व्यय हो सकता है.

आज इन्हें काफी सोच-समझ कर पैसे खर्च करने चाहिए, अन्यथा उनके लिए बड़ी मुश्किल आ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सावधानी बरतने वाला है. आज के दिन अगर यह सावधानी नहीं बरतें तो इन्हें थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

रिश्तेदारों से हो सकती है आपकी अनबन 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों की रिश्तेदारों से थोड़ी अनबन हो सकती है. आज इन्हें अपने रिश्तों में काफी संजीदगी बरतनी चाहिए. अगर कोर्ट-कचहरी में आपका कोई मामला लंबित चल रहा है. आपको आज उसमें सफलता मिल सकती है. अगर आपके खिलाफ किसी प्रकार की साजिश हो रही है. उसमें आपकी आज जीत हो सकती है. इसके बावजूद भी धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है. अगर आप कोई जोखिम भरा काम करते हैं तब आपको आज वह नहीं करना चाहिए. खास करके तेज वाहन चलाते वक्त आपको आज सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है.

बिजनेस करने वाले लोगों को मिलेगा फायदा 
आज धनु राशि के जातकों के लिए फायदेमंद भी रह सकता है. अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपको उसमें फायदा हो सकता है. इसके साथ ही अगर आप नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं. आज का दिन उसके लिए काफी शुभ है. आप आज वाहन की खरीद कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि करियर में आज उछाल देखने को मिल सकता है. नौकरी पेशा लोगों के आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं. धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन सामान्य बना रहेगा. उनके रिश्तों में गहराई आएगी तथा पार्टनर के साथ इनका प्रेम बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के जीवन में थोड़ी टेंशन जरूर आ सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद और शुभ अंक दो है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए शुभ रहने वाला है.

homeastro

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी वरना दुर्घटना के हो सकते शिकार,आज करें ये उपाय


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-daily-horoscope-aaj-ka-dhanu-rashifal-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-3-local18-8979283.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version