Last Updated:
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन कच्चे दूध और केले के पौधे से जुड़ा उपाय करते हैं तो आपके लिए गजकेसरी योग फलित हो सकता है. देव गुरु बृहस्पति और चंद्रमा के योग से गजकेसरी योग का निर्माण होता है, जिससे व्यक्ति को …और पढ़ें

गजकेसरी योग बनाने के लिए गुरुवार के उपाय.
हाइलाइट्स
- देव गुरु बृहस्पति और चंद्रमा के योग से गजकेसरी योग का निर्माण होता है.
- व्यक्ति को अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति होती है.
- गुरुवार के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में यह उपाय करें.
गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करने से दोष मिटते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गुरुवार के दिन आप केले के पौधे और कच्चे दूध से जुड़ा एक उपाय कर लेते हैं तो आपके लिए गजकेसरी योग फलित हो सकता है. यदि आपकी कुंडली में गजकेसरी योग नहीं भी है, तो भी यह उपाय आपको बड़ा लाभ देगा और आपको अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति हो सकती है. धन-दौलत की कमी दूर हो सकती है.
कच्चे दूध और केले के पौधे से बनेगा गजकेसरी योग
ज्योतिषाचार्य केशव दत्त शर्मा बताते हैं कि गुरुवार के दिन कच्चे दूध और केले के पौधे से जुड़ा उपाय करते हैं तो आपके लिए गजकेसरी योग फलित हो सकता है. देव गुरु बृहस्पति और चंद्रमा के योग से गजकेसरी योग का निर्माण होता है, जिससे व्यक्ति को अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति होती है.
कब और कैसे करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य केशव दत्त शर्मा के अनुसार, गुरुवार के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में या फिर तड़के 3 बजे से लेकर 7 बजे के बीच केले के पौधे की जड़ में कच्चा दूध अर्पित करें. इस दौरान आपको कोई मंत्र आदि नहीं पढ़ना है. आपको लगातार 41 दिनों तक केले के पौधे की जड़ में कच्चा दूध डालना है. यदि आपके आसपास केले का पौधा नहीं है तो आप अपने घर पर गमले में लगा सकते हैं.
केले के पौधे में भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का वास होता है. वहीं दूध को चंद्रमा का प्रतीक मानते हैं. जब आप गुरुवार के दिन केले के पौधे और कच्चे दूध का संयोग करेंगे तो आपके लिए गजकेसरी योग निर्मित होगा.
इस उपाय से होगी साक्षात् लक्ष्मी की कृपा
गुरुवार को यह उपाय करने से आप पर साक्षात् माता लक्ष्मी की कृपा हो सकती है. इस उपाय को करने से अष्टलक्ष्मी, चिरकालीन लक्ष्मी, स्थिर लक्ष्मी और अखंड लक्ष्मी की प्राप्त होती है. व्यक्ति के जीवन में धन और वैभव की कोई कमी नहीं होती है.
गुरुवार को धन प्राप्ति उपाय
गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें. माता लक्ष्मी चंचला हैं, लेकिन जब आप भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी को अपने घर पर आह्वान करेंगे तो वह स्थाई रूप से आपके यहां निवास करेंगी. अगर आप सिर्फ माता लक्ष्मी को अपने घर स्थापित करते हैं तो वह स्थिर नहीं रहती हैं, वे अपने स्वभाव के अनुसार वापस चली जाती हैं.
March 19, 2025, 09:15 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-guruwar-ke-upay-milk-banana-tree-astro-remedy-will-make-gaj-kesari-yog-for-wealth-money-goddess-lakshmi-blessings-9111495.html