Home Lifestyle Health रात को सोने से पहले कर लें सिर्फ 1 काम, ताउम्र तंदुरुस्त...

रात को सोने से पहले कर लें सिर्फ 1 काम, ताउम्र तंदुरुस्त रहेगी मेमोरी, धारदार बनेगा दिमाग

0
6


Last Updated:

Oil Diffuser Boost Memory Power: उम्र के साथ मेमोरी पावर कमजोरी होने लगती है लेकिन इससे बचने के लिए यदि आप रात में एक कामकर सोएंगे तो इसका जबर्दस्त फायदा होगा.

रात को सोने से पहले कर लें सिर्फ 1 काम, ताउम्र तंदुरुस्त रहेगी मेमोरी

नेचुरल एयर डिफ्यूजर.

Oil Diffuser Boost Memory Power: उम्र के साथ मेमोरी पावर का कमजोर होना स्वभाविक है. हमारी दिमागी कोशिकाएं भी कमजोर होने लगती है जिसके कारण नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है. हालांकि सही तरह के पौष्टिक तत्वों का सेवन किया जाए तो उम्र संबंधी कोशिकाओं में क्षय को रोका जा सकता है. लेकिन सबके लिए यह संभव नहीं है. खासकर आजकल के युवाओं की जो लाइफस्टाइल है वह बहुत खराब है. जंक फूड, फास्ट फूड, प्रोसेस्ट फूड, तली-भुनी चीजें आदि से दिमागी कोशिकाओं में इंफ्लामेशन होता है. इससे वैसे ही दिमाग कमजोर रहता है. ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि यदि आप रात में सोते समय घर में इस डिफ्यूजर को लगा कर सोएं तो इसका दिमाग पर बहुत सकारात्मक असर पड़ेगा.

डिमेंशिया की बीमारी पर भी लगाम
अध्ययन में पाया गया है कि रात में नेचुरल ऑयल डिफ्यूजर को सिर्फ दो घंटे के लिए लगा दिया जाए तो दिमाग की बौद्धिक क्षमता में हैरान कर देने वाला सुधार हो सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया की शोधकर्ता इरविन के मुताबिक अध्ययन में पाया गया है कि अगर घर में रात को सोते समय जब नेचुरल ऑयल डिफ्यूजर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे बौद्धिक प्रदर्शन में 226 प्रतिशत का सुधार होता है. यह ऑयल डिफ्यूजर सुगंधित होता है जिससे नींद भी अच्छी होती है. इरविन ने बताया कि सुगंधित नेचुरल ऑयल डिफ्यूजर से मेमोरी पावर में जबर्दस्त सुधार देखा गया. यहां तक कि इससे डिमेंशिया के खतरे को भी कम किया जाता है. अध्ययन में पाया गयाकि डिमेंशिया या याददाश्त से जुड़ी बीमारियां वाले लोगों में ऑयल डिफ्यूजर लगाने से फायदा मिला. न्यूरोबायलॉजी और विहेवियर साइंस के प्रोफेसर माइकल लियोन ने कहा कि आमतौर पर 60 साल की उम्र के बाद दिमाग के ओल्फेक्टरी सेंस और बोध वाले हिस्से में कमी आने लगती है. ऐसे में यह अध्ययन उम्मीद पैदा करता है.हालांकि इसका यह कतई मतलब नहीं है कि कोई इसे सूंघ लें और मेमोरी पावर बढ़ा लें.

बुजुर्गों पर ज्यादा असरदार
प्रो. माइकल यासा ने बताया कि पहले भी हम लोगों को पता था कि अगर आप किसी खुशबू को सूंघ लें तो इससे दिमाग पर सकारात्मक असर पड़ता है. कुछ देर के लिए दिमाग भी तरोताजा हो जाता है. यही कारण है कि सदियों से लोग इत्र का प्रयोग करते आ रहे हैं. लेकिन अध्ययन में पहली बार यह पाया गया कि नेचुरल ऑयल डिफ्यूजर याददाश्त को बेहतर बनाता है.अध्ययन में शामिल लोगों को नेचुरल ऑयल डिफ्यूजर के साथ-साथ 7 तरह के खुशबूदार नेचुरल ऑयल दिए गए थे. इन्हें रात में सोते समय दो घंटे के लिए घर में लगाने को कहा गया था. कुछ दिनों के बाद इन लोगों की याददाश्त से संबंधित परीक्षाएं ली गई तो गजब का सुधार देखा गया.

इसे भी पढ़ें-पेट में सड़ जाता है भोजन, गैस और एसिड से फूल जाता है उदर, इन 3 उपायों से सारी समस्याओं पर लगेगा लगाम

इसे भी पढ़ें-किडनी की सेहत को महफूज रखना है तो इन 5 फूड को अभी से कर लें डाइट में शामिल, शरीर का जहर आसानी से निकलता रहेगा

homelifestyle

रात को सोने से पहले कर लें सिर्फ 1 काम, ताउम्र तंदुरुस्त रहेगी मेमोरी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-natural-oil-diffuser-at-night-boost-memory-power-sharp-your-brain-9110410.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version