Wednesday, March 4, 2026
32 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Kark Rashifal: कर्क राशि के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा! लव लाइफ से लेकर करियर तक हर कदम संभलकर उठाएं, जानें उपाय – Uttarakhand News


Today Cancer Horoscope 3 January (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिससे कर्क राशि वालों को चंद्रबल तो प्राप्त होगा, लेकिन मन में अस्थिरता और निर्णयों को लेकर दुविधा बनी रह सकती है. आज धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है. भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए. पारिवारिक मामलों में संवाद बनाए रखें और किसी भी बात को लेकर अनावश्यक तनाव न लें. दोपहर के बाद परिस्थितियां कुछ हद तक अनुकूल हो सकती हैं, जिससे मानसिक राहत मिलेगी. संयम और धैर्य का साथ आज कर्क राशि के लिए सफलता की कुंजी रहेगा.

कर्क राशिफल: लव लाइफ में सतर्क रहने की जरूरत
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आज गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. पार्टनर की बातों को गलत अर्थों में न लें. पुरानी बातें आज उभरकर सामने आ सकती हैं, जिससे मनमुटाव हो सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ संवाद में संयम बरतना चाहिए. भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करें, और आरोप-प्रत्यारोप से बचें. शाम के समय स्थिति और बेहतर हो सकती है.

कर्क राशिफल: नौकरी में रहें सतर्क
कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी अत्यंत आवश्यक है. व्यवसाय से जुड़े जातकों को नुकसान की आशंका है, विशेषकर यदि कोई नया निवेश या पार्टनरशिप से काम करने की योजना है तो आज उसे टालना बेहतर रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. वहीं नौकरीपेशा लोगों को आज कार्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर डॉक्यूमेंट और जिम्मेदारी को ध्यान से संभालें. फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. घरेलू जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रहेगा. मन में अनावश्यक चिंता रह सकती है, लेकिन ध्यान और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी. नौकरीपेशा महिलाएं ऑफिस और घर के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें. अपनी सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए आगे चलकर भारी पड़ सकता है.

कर्क राशिफल: छात्रों को करनी होगी अधिक मेहनत
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. पढ़ाई में मन भटक सकता है. एकाग्रता की कमी महसूस होगी, इसलिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. किसी गुरु या वरिष्ठ से मार्गदर्शन लेना आपके लिए आज लाभकारी रहेगा. आज की गई मिनट आपको आगे चलकर सुखद परिणाम दे सकती है. आज करियर संबंधित फैसलों में सतर्कता बरतनी होगी.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला

आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज शनिवार और पूर्णिमा के संयोग में शनि दोष शांति के उपाय विशेष फलदायी रहेंगे. आज किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों का तेल चढ़ाएं. साथ ही किसी ब्राह्मण को काला वस्त्र, उड़द की दाल और तेल का दान करें, और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना आपको शान्ति, सुख और समृद्धि प्रदान करेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-3-january-2026-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-future-prediction-local18-10025690.html

Hot this week

Topics

Chaitra Navratri start 19 March Vimalkot Devi Shaktipeeth | 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू, विमलकोट देवी शक्तिपीठ पर लगेगा भव्य मेला

होमताजा खबरधर्मशक्तिपीठों में शामिल विमलकोट मंदिर भव्य मेले...

होली की शाम ऐसे बनाएं सूखे मेवों का हलवा, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी!

होमफोटोलाइफ़फूडहोली की शाम ऐसे बनाएं सूखे मेवों का...
Exit mobile version