Home Astrology Life changing path। जीवन बदलने वाले पाठ

Life changing path। जीवन बदलने वाले पाठ

0
8


Life Changing path: कहते हैं कि इंसान की जिंदगी उसके कर्मों और सोच से बनती है, लेकिन मंत्र और पाठ का असर भी उतना ही गहरा होता है. हमारे ऋषि-मुनियों ने ऐसे कई स्तोत्र और पाठ बताए हैं जिन्हें नियमित पढ़ने से इंसान की जिंदगी में अद्भुत बदलाव आते हैं, ये केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं हैं, बल्कि मन और आत्मा को शांति देने वाले उपाय हैं. जब हम श्रद्धा से इन पाठों का अभ्यास करते हैं तो मन की बेचैनी खत्म होती है, डर दूर हो जाता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. धन, सेहत, संतान सुख और मान-सम्मान जैसे जीवन के जरूरी पहलू भी इनसे जुड़े हुए हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से ऐसे खास पाठों के बारे में, जो सच में आपकी जिंदगी को नई दिशा दे सकते हैं.

1. दुर्गा सप्तशती
अगर कोई इंसान लगातार बीमारियों से जूझ रहा है या हमेशा डर और चिंता में जी रहा है, तो उसे दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए. यह पाठ नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और इंसान को मजबूत बनाता है.

3. कनकधारा स्तोत्र
कहा जाता है कि कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने वाला कभी धन की कमी नहीं झेलता. यह पाठ लक्ष्मी कृपा पाने का आसान उपाय माना गया है.

4. सुंदरकांड
जिन लोगों का जीवन कोर्ट-कचहरी, केस या झगड़ों में उलझा रहता है, उन्हें सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इससे अड़चनें कम होती हैं और विवादों से मुक्ति मिलती है.

5. गोपाल सहस्रनाम
संतान सुख हर इंसान की बड़ी चाहत होती है. गोपाल सहस्रनाम का पाठ करने से संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और पारिवारिक खुशियां बढ़ती हैं.

6. गणेश अथर्वशीर्ष
घर-परिवार में क्लेश और आपसी तनाव खत्म करने के लिए गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ बेहद कारगर है. इससे माहौल शांत और सकारात्मक बनता है.

7. आदित्य हृदय स्तोत्र
अगर आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं और मान-सम्मान पाना चाहते हैं, तो आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. यह सूर्य देव की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है.
8. शिवाष्टकम
मानसिक शांति पाना हर किसी की चाहत है. शिवाष्टकम का पाठ करने वाला इंसान हमेशा प्रसन्न और संतुलित रहता है. यह मन की उलझनों को सुलझाकर खुशियां देता है.

9. हनुमान चालीसा
हर तरह के भय और दोष से मुक्त होने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ श्रेष्ठ है. इसे करने से साहस, आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-powerful-hindu-prayers-life-changing-path-benefits-of-durga-saptashati-and-vishnu-sahasranama-chanting-ws-ekl-9606877.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version