Last Updated:
Female Education & Family Planning: जैसे-जैसे महिलाओं की शिक्षा का स्तर बढ़ता है, उनके फर्टिलिटी रेट में गिरावट आती है. सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ज्यादा पढ़ी लिखी महिलाएं कम बच्चे…और पढ़ें

SRS 2023 के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की शिक्षा और उनके द्वारा जन्म दिए गए बच्चों की संख्या में सीधा संबंध है. जिन ग्रामीण महिलाओं ने कभी स्कूल नहीं देखा, उनका टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) 2.2 है. वहीं जिन महिलाओं ने केवल प्राइमरी या मिडिल तक पढ़ाई की, उनका TFR 2.2 और 2 के आसपास है. जैसे ही शिक्षा का स्तर कक्षा 10वीं, 12वीं या उससे ऊपर होता है, तब यह आंकड़ा 1.8 और 1.6 हो जाता है. यह दर्शाता है कि पढ़ी-लिखी महिलाएं कम बच्चे पैदा करती हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर महिलाओं की एजुकेशन का स्तर बढ़ जाए, तो इससे पॉप्युलेशन कंट्रोल और फैमिली प्लानिंग में मदद मिल सकती है.
पढ़ी-लिखी महिलाओं को कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड, पीरियड्स और रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ज्यादा होती है. वे मॉडर्न कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड को अपनाने में हिचकती नहीं हैं और परिवार नियोजन में जागरूक होती हैं. इससे मातृ मृत्यु दर भी कम होती है और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. शिक्षा का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह सोच बदलती है. अब परिवारों की प्राथमिकता यह नहीं रह जाती कि ज्यादा बच्चे हों, बल्कि वे चाहते हैं कि बच्चे कम हों लेकिन उन्हें अच्छी शिक्षा, सेहत और जीवन मिल सके. SRS की रिपोर्ट यह साफ साबित करती है कि अगर हमें जनसंख्या नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास चाहिए, तो सबसे जरूरी लड़कियों की शिक्षा है.
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-educating-girls-reduces-fertility-rates-more-school-fewer-births-know-srs-data-backed-truth-ws-el-9608116.html