Home Astrology Lohri 2025: कौन थे दुल्ला भट्टी जिससे जुड़ी है लोहड़ी की दिलचस्प...

Lohri 2025: कौन थे दुल्ला भट्टी जिससे जुड़ी है लोहड़ी की दिलचस्प कहानी, जानें यहां विस्तार से

0
6



Last Updated:

Lohri 2025: लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. इस त्योहार के पीछे एक दिल्चस्प कहानी है, जिसमें दुल्ला भट्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस कहानी से काफी कुछ सीखने को भी मिलता है.

Lohri 2025 Dulla Bhatti Ki Kahani: लोहड़ी का त्योहार पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. आग के चारों ओर घूमते हुए, रेवड़ी और मूंगफली खाते हुए, लोग गीत गाते और नाचते हैं. इस उत्सव में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है दुल्ला भट्टी की कहानी, जो लोहड़ी की परंपरा का अभिन्न अंग है. दुल्ला भट्टी मुगल काल में, बादशाह अकबर के शासन के दौरान, पंजाब में रहने वाला एक वीर योद्धा था. वह गरीबों और असहायों का रक्षक था, और उसकी बहादुरी की कहानियां आज भी सुनाई जाती हैं.

क्या है दुल्ला भट्टी की कहानी

उस समय, कुछ अमीर व्यापारी गरीब लड़कियों का सौदा करते थे. वे लड़कियों को उनके परिवारों से छीनकर उन्हें गुलाम बनाकर बेच देते थे. जब दुल्ला भट्टी को इस कुकृत्य का पता चला, तो उन्होंने इन व्यापारियों के खिलाफ आवाज उठाई.

ये भी पढ़ें- Lohri 2025: लोहड़ी पर करें राशि अनुसार उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली, जानें इस पर्व का महत्व

दुल्ला भट्टी ने न केवल इन लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि उनकी शादियां भी करवाईं. उन्होंने इन लड़कियों को अपने घर में शरण दी और उनके लिए योग्य वर खोजे. एक प्रसिद्ध कहानी के अनुसार, उन्होंने सुंदरी और मुंदरी नामक दो लड़कियों की शादी करवाई और उनका कन्यादान भी किया.

दुल्ला भट्टी के इस साहसिक कार्य ने उन्हें लोकनायक बना दिया. उनकी बहादुरी और उदारता की कहानियां पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही हैं. लोहड़ी के अवसर पर, लोग उनकी याद में गीत गाते हैं और उनकी कहानियां सुनाते हैं. “सुंदर मुंदरिये हो!” गीत, जो लोहड़ी के दौरान गाया जाता है, दुल्ला भट्टी को समर्पित है.

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप, पुण्य की होगी प्राप्ति

दुल्ला भट्टी की कहानी देती है प्रेरण

दुल्ला भट्टी की कहानी हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देती है. यह कहानी लोहड़ी के त्योहार को और भी सार्थक बनाती है.

homedharm

Lohri 2025: कौन थे दुल्ला भट्टी जिससे जुड़ी है लोहड़ी की दिलचस्प कहानी?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/who-was-dulla-bhatti-here-is-interesting-story-of-lohri-2025-8956585.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version