Home Lifestyle Health alsi ke fayade benefits of flaxseed health tips किचन में छिपा है...

alsi ke fayade benefits of flaxseed health tips किचन में छिपा है खजाना, अरे नहीं जानते क्या इसको? ये छुटकू करता है बड़ा फायदा, जान लीजिए क्या है ये

0
1


Last Updated:

हमारी रसोई में मौजूद कई पारंपरिक चीजें ऐसी हैं, जिनके औषधीय गुण आधुनिक विज्ञान भी मानता है. इन्हीं में से एक है अलसी, जिसे अंग्रेज़ी में फ्लैक्ससीड कहा जाता है. देखने में छोटे-से ये बीज पोषण का बड़ा भंडार हैं. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स तक, अलसी को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गया है.नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करती है.

रायबरेलीः हमारी रसोई में मौजूद कई पारंपरिक चीजें ऐसी हैं, जिनके औषधीय गुण आधुनिक विज्ञान भी मानता है. इन्हीं में से एक है अलसी, जिसे अंग्रेज़ी में फ्लैक्ससीड कहा जाता है. देखने में छोटे-से ये बीज पोषण का बड़ा भंडार हैं. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स तक, अलसी को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. नियमित और सही तरीके से सेवन करने पर यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करती है. दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) Bharat.one से बात करते हुए बताती हैं कि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, लिग्नान, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.यही वजह है कि इसे “सुपरफूड” भी कहा जाता है.ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद : स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक अलसी का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है.इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है.

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त : अलसी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार का फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से आंतों की सफाई बेहतर होती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है. साथ ही अलसी ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ने देती है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने का एहसास देता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है.

महिलाओं के लिए विशेष लाभ: अलसी में मौजूद लिग्नान हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. इससे पीरियड्स के दर्द, हार्मोनल उतार-चढ़ाव और मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है.कुछ शोधों में इसे स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायक माना गया है.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: अलसी के एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह रूखेपन को कम करती है और समय से पहले झुर्रियां आने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है.

इस तरह करें सेवन : अलसी को भूनकर पीसकर पाउडर के रूप में दूध, दही या सब्ज़ी में मिलाकर लिया जा सकता है.रोज़ाना 1–2 चम्मच अलसी का सेवन पर्याप्त माना जाता है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homelifestyle

किचन में छिपा है खजाना, अरे नहीं जानते क्या इसको? ये छुटकू करता है बड़ा फायदा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-alsi-ke-fayade-benefits-of-flaxseed-health-tips-local18-10137816.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version