Home Astrology Mithun Rashi: करियर कारोबार और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन...

Mithun Rashi: करियर कारोबार और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद ही खास, शाम को धन हानि के योग, रहे सतर्क

0
8


Last Updated:

Gemini Horoscope:18 जनवरी का दिन आपके लिए अच्छा है. इसलिए यदि आज आप अपने परिजनों से अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात करेंगे तो आपके विवाह की बात चल सकती हैं. आज आपके लिए कोई रिश्ता भी आ सकता है. 

X

18 जनवरी 2025, मिथुन राशिफल 

हरिद्वार. आज 18 जनवरी शनिवार का दिन है. साल 2025 का तीसरा शनिवार आपके कारोबार, प्रेम संबंधों, करियर, पारिवारिक संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. बिगड़ते संबंध अच्छे होंगे तो वहीं करियर, कारोबार में मुनाफा होने के योग है. वैवाहिक और प्रेम संबंधों में चल रहा विवाद, बहस, तर्क वितर्क, खींचतान, लड़ाई झगड़ा आदि सभी पर विराम लगेगा. ग्रहों की चाल के अनुसार आज आपको आध्यात्मिक तौर पर फायदा होगा. जिस कार्य के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे वह आपको मिल जाएगा. कारोबार में जिस तरह से नुकसान होने का खतरा बना हुआ था उससे भी आज मुक्ति होगी. आज आपको नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं काम जिसके लिए आप पिछले कई दिनों से प्रयास कर रहे थे. यदि आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस की तरफ से किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी. इस कार्य में आपको सफलता मिलेगी और धन का लाभ होगा.

लव राशिफल: हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा मिथुन राशि के प्रेम राशिफल को लेकर बताते हैं की साल 2025 का तीसरा शनिवार आपके प्रेम संबंधों और वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. पिछले कुछ दिनों से आपके वैवाहिक संबंधों और प्रेम संबंधों में जो विवाद, बहस, खींचतान, तनाव आदि चल रहे थे वह सभी अच्छे होंगे. आज अपने जीवनसाथ या प्रेमी के साथ आपकी सुलह होने के योग हैं. आज 18 जनवरी का दिन आपके लिए अच्छा है इसलिए यदि आज आप अपने परिजनों से अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात करेंगे तो आपके विवाह की बात चल सकती हैं. आज आपके लिए कोई रिश्ता भी आ सकता है. 18 जनवरी शनिवार का दिन आपके वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा.

करियर राशिफल: मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि करियर की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. करियर को लेकर आज कुछ खास होने का योग है. ग्रहों के अनुसार आज का दिन करियर के लिए बहुत अच्छा होगा. सरकारी, प्राइवेट नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे संकेत या सूचना प्राप्त हो सकती है. जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. इंटरव्यू के लिए आज आपको कॉल भी आ सकती है. जिस कार्यों को लेकर आप पिछले लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं वह किसी अपने सगे संबंधी या मित्र के कारण आपको आज मिल सकता हैं. आज आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उससे ज्यादा आपको आज उसका फल मिलेगा. करियर को लेकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. कारोबार में चल रही सभी समस्याएं खत्म होगी. वहीं कारोबार में आज एक नई उम्मीद जगेगी. 18 जनवरी 2025 का आपके कारोबार, बिजनेस, दुकान, व्यापार आदि के लिए बहुत अच्छा रहेगा. सुबह 11:00 से शाम 5:00 तक का समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप जो भी कारोबार करते हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी या फिर आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑर्डर या किसी अपने की मदद से डील करनी पड़ सकती है. यह डील आपके कारोबार और आपके लिए धन लाभ लेकर आएगी. शाम 5:00 बजे के बाद का समय थोड़ा मुश्किल रहेगा. हो सके तो शाम 5:00 बजे के बाद यात्रा ना करें. यदि आप यात्रा करते हैं तो आपका अनावश्यक रूप से धन खर्च होने के योग हैं. वाहन का खराब हो जाना, छोटी-मोटी दुर्घटना, एक्सीडेंट आदि होने के योग है. शाम 5:00 बजे के बाद का समय आपको सावधानीपूर्वक बिताना पड़ेगा.

Note: सभी राशियों के बारे में जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क करके पूरी जानकारी ले सकते हैं. 

homeastro

Mithun Rashi: करियर कारोबार और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद ही खास

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-gemini-horoscope-today-is-a-very-special-day-for-career-business-and-love-relationships-there-are-chances-of-financial-loss-in-the-evening-be-alert-local18-8967633.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version