Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Numerology: कई तारीख ऐसी हैं, जिन पर जन्में लोगों पर सालभर शनि की कृपा बरसती रहती है. ऐसे लोगों को हर काम में सक्सेस मिलती है.

शनि देव
हाइलाइट्स
- 8 मूलांक वाले जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है.
- 26, 17, 8 तारीख को जन्मे लोग 8 मूलांक के होते हैं.
- 8 मूलांक वाले जातक मेहनती और सफल होते हैं.
Numerology: मानव जीवन में अंक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का विशेष योगदान होता है. अंक शास्त्र के अनुसार अंकों के माध्यम से ही किसी भी व्यक्ति के भविष्य स्वभाव अथवा व्यवहार के बारे में काफी हद तक जाना जाता है. अंकों के द्वारा ही मूल्यांकन और भाग्यांक बनाया जाता है. आपको बताते चले एक से लेकर 9 मूलांक होते हैं, जिसमें जन्मतिथि के आधार पर निर्णय लिया जाता है.
हर एक मूल्यांकन का अलग-अलग ग्रह स्वामी भी होते हैं. उसी के आधार पर वह फल भी देते हैं. ऐसे में 8 मूल्यांकन वाले जातक के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा भी रहती है. यह लोग अपने भाग्य से ज्यादा कर्मों पर विश्वास रखते हैं. ऐसी स्थिति में शनि देव की कृपा से धन संपदा समाज में मान सम्मान की वृद्धि भी होती है. तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर आठ मूल्यांकन वाले जातक पर शनि देव की कैसी नजर रहती है.
किस पर मेहरबान होते हैं शनिदेव?
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि जिन जातक का जन्म 26, 17, 8 आदि तिथियां में हुआ होता है तो इसका कुल मिलाकर 8 ही बनता है. ऐसे में इस तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है 8 मूल्यांकन वाले हमेशा सफल होने की चाहत भी रखते हैं. इसी वजह से हर चीज को यह बहुत ही व्यवस्थित तरीके से करना पसंद भी करते हैं .
8 मूल्यांकन वाले जातक
8 मूल्यांकन वाले जातक अपनी मेहनत के बल पर खूब पैसा कमाते हैं. इसके साथ ही यह बचत करने में कामयाब भी होते हैं. इन्हें इस बात की अच्छी से इल्म होती है कि कब कहां और कितना धन खर्च करना सही होता है. किसी के कारण इनका अच्छा खासा बैंक बैलेंस भी होता है.
इसे भी पढ़ें – शीतला माता का चमत्कारी मंदिर…जहां पूजा करते ही ठीक हो जाएगी हर बीमारी! रोज लगती है भक्तों की भारी भीड़
शनिदेव की विशेष कृपा
इसके अलावा अंक शास्त्र के अनुसार मूल्यांकन 8 वाले जातक बहुत ही अधिक मेहनती भी होते हैं. यह हर एक चीज को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से करते हैं. इसी वजह से हमेशा यह सफल भी होते हैं इसी कारण इस राशि के जातक के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा भी रहती है.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 15, 2025, 13:02 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-most-lucky-dob-shani-dev-numerology-showers-blessing-for-success-local18-9034541.html