Home Astrology Ramayan Facts: क्या आप जानते हैं भगवान राम की बहन का नाम?...

Ramayan Facts: क्या आप जानते हैं भगवान राम की बहन का नाम? यहां जानिए रामायण से जुड़े रोचक तथ्य

0
4


Last Updated:

Ramayan Facts in Hindi: रामायण हिंदू धर्म का पवित्र ग्रंथ है जिसमें भगवान राम, सीता और रावण की कथा है. क्या आप जानते हैं भगवान राम की एक बहन भी थी? आइए जानते हैं रामायण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य.

क्या आप जानते हैं भगवान राम की बहन का नाम? जानिए रामायण से जुड़े  रोचक तथ्य

रामायण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

हाइलाइट्स

  • भगवान राम की बहन का नाम शांता था.
  • कुंभकर्ण को छह महीने की नींद का वरदान मिला.
  • उर्मिला ने 14 साल तक बिना जागे सोती रहीं.

Ramayan Facts in Hindi: भारतीय महाकाव्य रामायण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह हिंदुओं का एक पवित्र ग्रंथ है. भगवान राम को इस सृष्टि का पालनहार माना जाता है और वे अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं और उन्हें सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन का आशीर्वाद देते हैं. यह ग्रंथ भगवान श्रीराम, माता सीता और रावण के वध की कथा को दर्शाता है. इसके अलावा भी रामायण में कई ऐसे तथ्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आज हम आपको रामायण से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

भगवान शिव के धनुष का नाम
सीता स्वयंवर में जिस धनुष को तोड़ना था, उसका नाम था पिनाक. यह भगवान शिव का धनुष था. यह बेहद धनुष शक्तिशाली था.

कुंभकर्ण को नींद का वरदान क्यों मिला?
कुंभकर्ण ने ब्रह्मा जी से वर मांगने के लिए यज्ञ किया था. इंद्र को डर था कि वो उनका स्थान न मांग ले, इसलिए उन्होंने सरस्वती जी से उसकी ज़ुबान पर बैठने को कहा. कुंभकर्ण इंद्रासन की जगह निद्रासन बोल गया और उसे छह महीने की नींद का वरदान मिल गया.

ये भी पढ़ें- Lal Kitab Ka Upay: कर्ज के बोझ से हैं परेशान? तो शनिवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा!

भगवान राम की बहन थी शांता
भगवान राम के तीन भाइयों की तो सबको जानकारी है, लेकिन कम लोग जानते हैं कि राम की एक बहन भी थीं जिनका नाम शांता था. वह कौशल्या की बेटी थीं और अंगदेश के राजा रोमपद को गोद दी गई थीं. अंगदेश के राजा रोमपद और उनकी रानी वर्षिणी देवी अयोध्या में कौशल्या से मिलने आए थे. उन्होंने राजा दशरथ से संतान न होने का दुख बताया. राजा दशरथ ने उनसे सहानुभूति जताई और अपनी बेटी शांता उन्हें गोद दे दी.

ये भी पढ़ें- Astro Tips: गाय को रोटी खिलाने से चमक जाएगा भाग्य! जानिए इसके अनेक फायदों के बारे में

उर्मिला ने 14 साल की नींद ली
वनवास की पहली रात लक्ष्मण ने निद्रा देवी से विनती की कि वे उनकी नींद ले लें ताकि वे 24 घंटे भाई-भाभी की सेवा कर सकें. देवी ने शर्त रखी कि किसी और को यह नींद लेनी होगी. लक्ष्मण ने अपनी पत्नी उर्मिला का नाम सुझाया. उर्मिला ने खुशी-खुशी यह जिम्मेदारी ली और 14 साल तक बिना जागे सोती रहीं, जबकि लक्ष्मण 14 साल तक जागते रहे.

homedharm

क्या आप जानते हैं भगवान राम की बहन का नाम? जानिए रामायण से जुड़े रोचक तथ्य


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/interesting-facts-ramayana-sister-shanta-kumbhakarna-sleep-ram-ki-bahan-ka-naam-kya-tha-9171108.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version