Home Astrology | Rashifal | – Bharat.one हिंदी

| Rashifal | – Bharat.one हिंदी

0
3


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 1 January 2026 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन साफ़ संकेत दे रहा है कि आने वाला पूरा वर्ष आपके लिए शुभ रहने वाला है, साल के पहले ही दिन ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है. चंद्रमा आज आपके आठवें भाव से निकलकर नवें भाव यानी भाग्य स्थान में प्रवेश कर चुके हैं, और इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना भी नहीं की जा सकती.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 1 जनवरी यानी आज का दिन केवल नए साल की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह साफ संकेत दे रहा है कि आने वाला पूरा वर्ष आपके लिए शुभ रहने वाला है. साल के पहले ही दिन ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है. चंद्रमा आज आपके आठवें भाव से निकलकर नवें भाव यानी भाग्य स्थान में प्रवेश कर चुके हैं और इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना भी नहीं की जा सकती. आज सुबह उठते ही आपको यह अहसास होगा कि किस्मत आपका साथ दे रही है और जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जो मानसिक तनाव, थकान या सुस्ती आपको परेशान कर रही थी, वह आज पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. मन हल्का रहेगा और सोच सकारात्मक होगी. आज आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप अपने कामों को पूरे उत्साह के साथ करने में सफल रहेंगे. गुरुवार का दिन और चंद्रमा का भाग्य भाव में होना इस दिन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद खास बना रहा है.

बड़ों और गुरुजनों का आशीर्वाद बनेगा भाग्य का सहारा
आज मंदिर जाना, पूजा पाठ करना या किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. बड़ों और गुरुजनों का आशीर्वाद आज आपके लिए किसी जादू से कम नहीं होगा. यदि आप लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थे तो आज सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने की पूरी संभावना है. भाग्य आज हर कदम पर आपका साथ देता नजर आएगा.

यात्रा और योजनाओं के लिए बेहद शुभ दिन
अगर आप विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बेहद शुभ है. इस दिशा में पहला कदम उठाना या किसी योजना की नींव रखना आने वाले समय में बड़े और सकारात्मक परिणाम दे सकता है. भाग्य का साथ मिलने से रुकावटें स्वतः ही दूर होती चली जाएंगी और कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे.

रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव
लव लाइफ की बात करें तो आज रिश्तों में ईमानदारी, विश्वास और समर्पण का भाव रहेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा. यदि संभव हो तो आज किसी धार्मिक स्थल पर साथ जाना आपके रिश्ते को और अधिक मजबूत और पवित्र बना सकता है.

आज का विशेष उपाय
आज गुरुवार है और साल का पहला दिन भी है. सुबह स्नान के बाद किसी भी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु या अपने इष्ट देवता को पीले फूल अर्पित करें. बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और घर के बड़े बुजुर्गों या गुरुजनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें. उन्हें पीले वस्त्र या कोई छोटा सा उपहार भेंट करें. गुरु और भाग्य का यह विशेष मेल आपके पूरे साल को सुख, समृद्धि और सफलता से भर सकता है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

Aaj Ka Tula Rashifal : नए साल में कई मौके, भाग्य देगा साथ, बस कर लें ये काम!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-01-january-today-libra-horoscope-in-hindi-success-in-career-study-love-warning-new-year-local18-ws-kl-10019455.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version