Last Updated:
Dal Makhani Restaurant Style: जब कुछ खास स्टाइल में दाल खाने का मन हो तो दाल मखनी की ये रेसिपी घर पर बनाएं. ये स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि खाने वाले जान नहीं पाएंगे कि घर पर बनायी है या बाजार से मंगवायी है.
दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को अच्छी तरह धोकर कम से कम 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद भीगी हुई दाल और राजमा को फ्रेश पानी से एक बार दोबारा धोकर प्रेशर कुकर में डालकर लगभग 5 कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर ढक्कन लगा दें.
अब दाल को मीडियम आंच पर 1 सीटी आने के बाद, आंच कम करके 20-25 मिनट तक दाल के पूरी तरह गल जाने तक पकाएं. आप चाहें तो दाल को उबालते समय 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा और एक हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
अब दाल मखनी का मसाला तैयार करने के लिए एक बड़ी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी या मक्खन गरम करके उसमें हींग और जीरा डालकर भूनें. जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए तब तक भूनें जब तक उसमें से कच्ची महक न चली जाए.
अब कड़ाही में कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला घी न छोड़ने लगे. इसके बाद कड़ाही में उबली हुई दाल और राजमा (पानी सहित) डालते हुए मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी महसूस हो तो उसे पतला करने के लिए उसें थोड़ा सा गर्म पानी और डाल सकते हैं. अब दाल मखनी को धीमी आंच पर कम से कम 15-20 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकने दें. दाल जितनी देर धीमी आंच पर पकेगी, उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी.
आखिर में दाल में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब क्रीम या दूध डालकर और 2-3 मिनट पकाएं. अगर आप दाल को और रिच बनाना चाहते हैं, तो इस स्टेज पर 1 बड़ा चम्मच मक्खन और डाल सकते हैं.
अब गैस बंद करके बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ी सी क्रीम डालकर दाल को गार्निश करें. दाल मखनी को नान, लच्छा पराठा, रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-dal-makhani-restaurant-style-recipe-urad-dal-rajma-spicy-dish-rich-flavorful-local18-ws-l-9771741.html
