Home Astrology Saptahik Rashifal 2024: तुला राशि वाले बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर...

Saptahik Rashifal 2024: तुला राशि वाले बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वृश्चिक धनु वालों के प्रेम संबंध होंगे सफल

0
5


गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी. कोर्ट-कचहरी के विवादों में फैसला आपके पक्ष में होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. थोक का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात संभव है.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 18

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे बहुत ध्यान से पढ़ें. कोई भी काम अधूरा न छोड़ें या कल पर न टालें अन्यथा आने वाले समय में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों को सप्ताह के मध्य तक पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा उसके बाद आपको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. भूमि-भवन संबंधी मामलों में बहुत सोच-समझकर निर्णय लें. नए संबंध बनाने के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज न करें. शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं. प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 8

यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए कर्म और भाग्य का मेल लेकर आएगा. इस सप्ताह आपके अधिकांश प्रयास सफल रहेंगे. भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा, लेकिन ध्यान रखें कि आलस्य के कारण आप यह अवसर भी खो सकते हैं. समय प्रबंधन और पूरी लगन से काम करने से सफलता मिलेगी. सप्ताह के मध्य में प्रशासन से जुड़े लोगों की मदद से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी. अविवाहित लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 4

FIRST PUBLISHED : August 26, 2024, 08:21 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/weekly-horoscope-tula-vrischik-dhanu-rashi-saptahik-rashifal-26-august-to-1-september-2024-weekly-horoscope-astrology-prediction-love-affairs-will-successful-8628899.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version