Last Updated:
Singh Rashifal Today: रांची के आचार्य ने बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार है. आज किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है, जिससे के बाद जीवन के तमाम क्षेत्रों में बदलाव दिखे. जानें दिन का हाल…
16 जनवरी 2025 आज का सिंह राशिफल.
रांची. सिंह राशि के जातकों के लिए 16 जनवरी 2025 की ग्रह स्थिति कैसी रहेगी? इस संबंध में रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. करियर के क्षेत्र में आज काफी लाभ देखने को मिलेगा. कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे, जिनसे मिलकर…
करियर
करियर के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज आप नए लोगों से मिलेंगे व ऐसे लोगों से मिलेंगे जिनसे मिलकर आपको करियर में बहुत फायदा होगा. आगे बढ़ने में ऐसे लोग आपका सहयोग करेंगे. कार्यक्षेत्र में आज लाभ प्राप्त हो सकता है.
लव लाइफ
लव लाइफ आज काफी शानदार रहने वाली है. अगर आप सिंगल हैं तो जीवन में किसी नए साथी की एंट्री हो सकती है. सिंगल लोगों की पार्टनर की तलाश खत्म हो सकती है. अगर आपका पार्टनर है तो हंसी-खुशी आज का दिन आप गुजारने वाले हैं. आज आपका हर एक पल यादगार होने वाला है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आपको ठंडी चीजों से एकदम परहेज करके रहना है. भूलकर भी ठंडी चीज नहीं खाना है, वरना स्वास्थ्य तुरंत खराब होगा. लंबे समय तक खराब रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति तो गड़बड़ ही रहेगी. धन संचय करने में आप विफल रहेंगे. इससे मन थोड़ा उदास रहेगा. हॉस्पिटल या फिर दवा में धन जा सकता है. ऐसे में धन के आदान-प्रदान में थोड़ा सतर्कता भी बरतें. इन्वेस्टमेंट करने से फिलहाल थोड़ा बचें.
शिक्षा
शिक्षा के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. एकाग्र मन से बच्चे पढ़ाई करेंगे व कंपटीशन की तैयारी करने वालों के लिए काफी अच्छा समय चल रहा है. अगर वह कुछ अच्छा प्लान करना चाहते हैं या विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर करियर बदलना चाहते हैं तो प्लान कर सकते हैं, यह समय काफी अनुकूल है.
Ranchi,Jharkhand
January 16, 2025, 06:57 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-will-meet-someone-special-local18-8963014.html
