Last Updated:
Singh Rashifal Today: रांची के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण है. खासकर धन के मामले में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. चूक हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है. जानें दिन का पूरा हाल..
रांची. 15 जनवरी 2025 को ग्रहों का गोचर सिंह राशि के जातकों को कितना प्रभावित करेंगे? दिन बढ़िया गुजरेगा या दिक्कत आएगी? आइए जानते हैं. रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. किसी को पैसे देने से आज विशेषतौर पर बचें, प्यार के मामले में भी आज..
करियर
करियर के मामले में आज थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी. अगर आप कहीं इन्वेस्ट कर रहे हैं तो घाटा हो सकता है. पैसे के लेनदेन के मामले में एकदम सतर्क रहें या हो सके तो आज पैसे न दें. करियर के मामले में पैसे का लेनदेन घाटे का सौदा हो सकता है या अच्छा खासा पैसा डूब सकता है.
लव लाइफ
लव लाइफ आज थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है. छोटी-छोटी बातों पर आपके और आपके पार्टनर के बीच नोक-झोंक हो सकती है. इससे बातें बड़ी हो सकती हैं और झगड़ा भी हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि दिमाग को शांत रखें और छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें.
स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जिसकी दशा और अंतर्दशा अच्छी चल रही है, उसके लिए तो काफी उत्तम रहने वाला है. हालांकि, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी आज अच्छा महसूस होगा, आज टेंशन लेने वाली कोई बात नहीं.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति तो फिलहाल गड़बड़ ही चलेगी. धन संचय करने में आपको समस्या आएगी, कहीं पर पैसा डूब सकता है, इसलिए किसी को पैसा देते समय एकदम सतर्कता बरतें या एक हफ्ते तक धन का आदान-प्रदान न करें. परिवार के सदस्य पर भी पैसा खर्च हो सकता है, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है.
शिक्षा
शिक्षा के लिए आज का समय सकारात्मक रहेगा. आज आप मन लगाकर पढ़ेंगे व कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है. विषय को अच्छे से समझेंगे, जिससे अच्छे से पढ़ पाएंगे. यह पढ़ाई आगे चलकर काफी अच्छा खासा रिजल्ट देगी.
Ranchi,Jharkhand
January 15, 2025, 07:07 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-singh-rashifal-leo-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-dont-do-transaction-today-local18-8960695.html
